{"_id":"594585044f1c1b8e7d8b476d","slug":"141497728260-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के बाहर सोई महिला से गैंग रेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर के बाहर सोई महिला से गैंग रेप
Updated Sun, 18 Jun 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहनिया (वाराणसी)। सोनभद्र जिले से मजदूरी करने आई महिला के साथ रोहनिया क्षेत्र में छह लोगों द्वारा सामूहिक दुराचार और लूटपाट करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। रोहनिया पुलिस दो दिन तक पीड़िता को टरकाती रही मगर मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो शनिवार को अखरी ग्राम प्रधान सहित छह आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुराचार, लूट सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की जा सकी सकी है।
रोहनिया क्षेत्र के अखरी गांव में मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा है। सोनभद्र से बच्चों के साथ आई एक 32 वर्षीय महिला भी बतौर मजदूर यहां काम कर रही है। पीड़िता के अनुसार निर्माण कार्य कराने वाले शख्स ने मंदिर के समीप ही उसे रहने के लिए एक कमरा दे रखा था। पीड़िता ने बताया कि गुरुवार की रात बिजली गुल हो जाने के कारण वह कमरे से बाहर पीपल के पेड़ के पास सोई हुई थी। आरोप है कि इसी दौरान छह लोग आए और उसे कमरे में उठा ले गए। इसके बाद सभी ने उसके साथ दुराचार किया। शोर मचाने पर आरोपी महिला के पास मौजूद 2000 रुपये और मोबाइल लेकर भाग निकले।
पीड़िता शुक्रवार को रोहनिया थाने गई लेकिन उसे अखरी पुलिस चौकी भेज दिया गया। पुलिस मामला रफा-दफा कराने में लगी रही और पीड़िता न्याय के लिए दर-ब-दर भटकती रही। शनिवार को मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो आला अधिकारियों के निर्देश पर रोहनिया थाने बुलाकर महिला की तहरीर पर अखरी ग्राम प्रधान विक्की राजभर, संजय राजभर, शंभू राजभर, लक्ष्मण, पहलवान और रिंकू के खिलाफ सामूहिक दुराचार, लूट सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके साथ ही पीड़िता को मेडिकल मुआयना के लिए महिला अस्पताल भेजा गया है।