फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   टॉपर कैदी को कुलपति के हाथों गोल्ड मेडल

टॉपर कैदी को कुलपति के हाथों गोल्ड मेडल

Sun, 18 Jun 2017 01:15 AM IST
Updated Sun, 18 Jun 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
टॉपर कैदी को कुलपति के हाथों गोल्ड मेडल
वाराणसी। पारिवारिक झगड़े में हत्या के अभियुक्त सुरेश राम को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। सेंट्रल जेल में वो सजा भुगत रहा है। इसी बीच पढ़ाई को हथियार बनाकर उसने एक नई मिसाल कायम की है। डिप्लोमा इन टूरिज्म में टॉप किया। शनिवार को सेंट्रल जेल के इस कैदी सुरेश राम को बीएचयू इग्नू क्षेत्रीय केंद्र में गोल्ड मेडल से नवाजा गया। कुलपति प्रो. जीसी त्रिपाठी ने उसे गोल्ड मेडल देकर उसका हौसलाअफजाई की।
विज्ञापन

बता दें कि इससे पहले एक और कैदी अजीत कुमार को भी इग्नू में टॉप करने पर गोल्ड मेडल मिला चुका है। शनिवार को इग्नू क्षेत्री केंद्र पर आयोजित सम्मान समारोह में सुरेश राम के साथ ही स्नातकोत्तर इतिहास में टॉप करने पर दीप्ति कुमारी को गोल्ड मेडल से नवाजा गया। कुलपति ने कहा कि जेल में रहकर पढ़ाई कर सुरेश ने न सिर्फ अपना बल्कि इग्नू का नाम किया है। क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अवध नारायण त्रिपाठी ने स्वागत करते हुए कहा कि किसी कारागार से लगातार दो साल तक किसी कैदी द्वारा स्वर्ण पदक प्राप्त करना एक रिकार्ड है। इस अवसर पर परिसर स्थित गांधी भवन में पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर कुलसचिव डॉ. नीरज त्रिपाठी, डॉ. उपेंद्र नाथ त्रिपाठी, डॉ. संजय कुमार, प्रो. डीसी राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed