{"_id":"594175564f1c1b0c748b4726","slug":"141497462102-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर में उड़ रही धूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर में उड़ रही धूल
Updated Wed, 14 Jun 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गड़वार। एक तरफ धान की नर्सरी डालने का समय बीतता जा रहा है। तो दूसरी तरफ नहरों में धूल उड़ रहा है। किसान अब महंगे दामों पर डीजल की खरीददारी करके जैसे-तैसे धान की नर्सरी डालने के विवश है। किसानों ने कई बार इसकी शिकायत संबंधित विभाग सहित जिलाधिकारी से की है। लेकिन आज तक नहरों में पानी नहीं छोड़ा गया।
गड़वार मेन मानइर से निकलने वाली जिगनी माइनर, मिठवार माइनर के करीब कई दर्जन गांवों के किसानों का पानी न आने के चलते किसानों की धान की नर्सरी पिछड रही है। किसान जैतपुरा निवासी किसान अंजनी सिंह ने बताया कि जून के पहले सप्ताह में धान की नर्सरी खेतों में पड़ जानी चाहिए। लेकिन नहरों में पानी न होने के चलते बहुतेरे किसान अभी तक धान की नर्सरी डाल पाए है। वहीं किसान फौजी गंगासागर यादव ने बताया कि इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को कई बार सूचना दे दी गई है। कभी नहर की सफाई का बहाना तो कभी पानी हेड पर कम होने का बहाना बनाकर अपना पल्ला झाड़ लेते है। जिससे बाध्य होकर किसान महंगे दामों पर डीजल खरीददारी कर खेतों में धान की नर्सरी डालने का कार्य कर रहे है। इस नहर से जिगनी, मनियर, सहसपुरा, जैतपुरा, हरिपुर, चांदपुर, सरया, महाकरपुर, नारायणपाली, परसिया खुर्द, विसुकिया, कर्ची, परिवा आदि गांवों के खेतों की सिंचाई होती है। क्षेत्र के किसान रामजी सिंह अडियल, शिवानंद पांडेय, रामप्रवेश पांडेय, हरेराम यादव, जितेंद्र यादव, अनित सिंह आदि किसानों ने डीएम का ध्यान आकृष्ट कराते तत्काल नहर में पानी छोड़ा जाए। जिससे किसानों की धान की नर्सरी समय से लग सके।