फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   14 students caught copying in LLB entrance exam

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में नकलबाज: एलएलबी की प्रवेश परीक्षा में नकल करते पकड़े गए 14 छात्र

Wed, 17 Aug 2022 11:38 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Wed, 17 Aug 2022 11:38 AM IST
सार

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ एलएलबी की प्रवेश परीक्षा में 14 नकलबाज पकड़े गए। वहीं, परीक्षा से पहले उत्तर कुंजी के सोशल मीडिया पर वायरल होने की अफवाह भी फैली लेकिन प्रशासन ने ऐसी किसी भी तरह की घटना से इनकार किया है।

विज्ञापन
14 students caught copying in LLB entrance exam
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ एलएलबी की प्रवेश परीक्षा के दौरान मंगलवार को 14 परीक्षार्थी नकल करते पकड़े गए। इधर परीक्षा से पहले उत्तर कुंजी के सोशल मीडिया पर वायरल होने की अफवाह भी फैली लेकिन प्रशासन ने ऐसी किसी भी तरह की घटना से इनकार किया है।
विज्ञापन


मंगलवार को काशी विद्यापीठ की प्रवेश परीक्षा दो पालियों में आयोजित हुई। पहली पाली की प्रवेश परीक्षा में एलएलबी और बीए मास कम्युनिकेशन की प्रवेश परीक्षाएं शुरू हुईं। एलएलबी की प्रवेश परीक्षा में 2112 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इसमें से 413 अनुपस्थित जबकि 1699 अभ्यर्थी शामिल हुए। बीए मास कम्युनिकेशन की परीक्षा में 328 पंजीकृत थे, 231 परीक्षा में शामिल हुए और 97 अनुपस्थित थे। दूसरी पाली की परीक्षा बीएससी कृषि में 1006 पंजीकृत थे जिसमें 171 अनुपस्थित थे और 835 उपस्थित थे।
विज्ञापन


एमए इतिहास की परीक्षा में 449 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, 49 अनुपस्थित थे और चार सौ अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। वहीं छात्रों ने बताया कि एलएलबी प्रवेश परीक्षा के पहले ही उत्तर कुंजी वायरल हो गई थी। कई छात्र नेताओं ने अपने पास मोबाइल पर उत्तर कुंजी मौजूद होने का दावा भी किया। इस बारे में पूछे जाने पर कुलपति प्रो. एके त्यागी ने कहा कि एलएलबी प्रवेश परीक्षा में सख्त इंतजाम रहे। प्रश्नपत्र वायरल होने की अफवाह पूरी तरह से गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed