{"_id":"5cd09919bdec22074d53b042","slug":"131557174553-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी और शाह से परेशान हैं भाजपा कार्यकर्ता: अग्रवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी और शाह से परेशान हैं भाजपा कार्यकर्ता: अग्रवाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। सोनिया गांधी के खिलाफ भाजपा के टिकट पर 2014 में रायबरेली से चुनाव लड़ने वाले सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता अजय अग्रवाल ने सोमवार को वाराणसी के कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार शुरू कर दिया। सोमवार को प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा, भाजपा को हराने वाले राजनीतिक दलों का समर्थन पूरे देश में करेंगे। बिना किसी राजनीतिक दल का हिस्सा बने, पूरे देश में भाजपा के खिलाफ अभियान चलाऊंगा। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि देश भर के भाजपा कार्यकर्ता पीएम और शाह की तानाशाही से तंग आ गए हैं।
उन्होेंने कहा कि पीएम मोदी का पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी पर दिया गया बयान यह दर्शाता है कि वह हताश हो चुके हैं। उन्होंने मनीष अग्रवाल का मुद्दा उठाते हुए कहा कि वाराणसी विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के कारण जिस शख्स को कमिश्नरी कंपाउंड में आत्मदाह करना पड़ा हो, उनके लिए भी यहां के सांसद ने एक शब्द नहीं कहा। रायबरेली में जब मैं सोनिया गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ रहा था, तब लोगों का इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी के प्रति प्यार देखा था। मैं अंतिम चरण के मतदान तक बनारस में रहूंगा। इससे पहले रायबरेली में टिकट न मिलने से नाराज अजय अग्रवाल ने पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा था।