{"_id":"5ccca0cebdec22074a6ad1f1","slug":"131556914382-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 दिनों से कूड़ा उठान ठप, घर से निकलना मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 दिनों से कूड़ा उठान ठप, घर से निकलना मुश्किल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। शहर के कुछ मोहल्लों में पिछले 15 दिनों से कूड़े का उठान बंद है। कूड़ा उठान करने वाली कंपनी कियाना ने बिना किसी सूचना के ही काम बंद कर दिया है। इसके चलते सरायनंदन और सुंदरपुर वार्ड में कूड़े का उठान पूरी तरह से ठप है। कूड़ा जमा होने के कारण स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कियाना के अधिकारियों का कहना है कि कर्मचारियों की कमी के कारण कूड़ा उठान प्रभावित हुआ है।
बता दें कि सरायनंदन, दशमी, सुकुलपुरा, गायत्रीनगर, कृष्णदेवनगर, बटुआपुरा, आशुतोष नगर आदि इलाकों में पिछले 15 दिनों से कूड़े का उठान पूरी तरह से ठप है। स्थानीय लोगों ने कियाना के मोबाइल नंबर पर जब शिकायत की तो वहां से जवाब मिला कि उनके पास आदमी नहीं हैं। कूड़ा उठान नहीं होने से स्थिति भयावह हो चुकी है। गंदगी और बदबू से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। क्षेत्र के लालजी साहनी, संजय दीक्षित, अशोक विश्वकर्मा, सीताराम, रवि कुमार आदि ने नगर आयुक्त से समस्या के समाधान की मांग की है। इसके अलावा आरके पुरम कालोनी, अंजनीपुरम, नेवादा, गणेशधाम कालोनी, बैरबनवा, त्रिदेव नगर, केदार नगर, पटिया सहित मुस्लिम बाहुल्य तेलियाना, लमही, जानकी नगर, फारूकी नगर, जक्खा आदि इलाकों में भी कूड़ा उठान की समस्या बनी हुई है।