फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   सीबीएसई बारहवीं में आर्यन स्कूल की पलक टॉपर

सीबीएसई बारहवीं में आर्यन स्कूल की पलक टॉपर

Fri, 03 May 2019 02:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2019 02:19 AM IST
विज्ञापन
सीबीएसई बारहवीं में आर्यन स्कूल की पलक टॉपर
वाराणसी। सीबीएसई 12वीं में एक बार फिर बेटियों ने बादशाहत बरकरार रखी। गुरुवार दोपहर में जारी परीक्षा परिणाम के बाद शाम को इलाहाबाद परिक्षेत्र ने जो टॉप टेन की सूची जारी की, उसमें 11 मेधावियों के नाम शामिल हैं, जिसमें आठ छात्राएं जबकि तीन छात्र हैं। आर्यन इंटरनेशनल स्कूल अखरी की छात्रा पलक मिश्रा सर्वाधिक 496 नंबर के साथ जिला टॉपर रही। इसके अलावा कामर्स, विज्ञान और मानविकी ग्रुप में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों में छात्राएं ही अधिक हैं।
विज्ञापन

छात्र-छात्राएं परीक्षा परिणाम का सुबह से ही इंतजार कर रहे थे। दोपहर साढ़े बारह बजे जैसे ही परिणाम जारी हुआ, सब एक-दूसरे का प्रतिशत जानने में लग गए। विद्यालयों में भी अलग-अलग विषय वर्ग के अनुसार मेधावियों की सूची तैयार कराई जाने लगी। शाम को सीबीएसई इलाहाबाद परिक्षेत्र की ओर से सूची जारी की गई, जिसके बाद टॉप टेन का इंतजार खत्म हुआ। टॉप टेन में बनारस से दो मेधावियों का नाम शामिल है। परिक्षेत्र में तीसरा और जिले में पहला नंबर पाने वाली आर्यन इंटरनेशनल स्कूल अखरी की छात्रा पलक मिश्रा को 500 में 496 नंबर मिला है। इसके अलावा चौथे नंबर पर सनबीम स्कूल वरुणा से मानविकी वर्ग के प्रियंकुश अधिकारी को 99 प्रतिशत अंक (495 नंबर) मिला है। इसके अलावा मानविकी में सनबीम सन सिटी की छात्रा राधिका बजाज ने 98.4 प्रतिशत अंक के साथ सफलता हासिल की। विज्ञान संवर्ग में डालिम्स की रिधिमा कोहली ने 98.20 प्रतिशत अंक पाकर सफलता दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed