फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   नर्सिंग फीस बढ़ाने के विरोध में अनशन पर छात्राएं

नर्सिंग फीस बढ़ाने के विरोध में अनशन पर छात्राएं

Tue, 02 Apr 2019 01:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
नर्सिंग फीस बढ़ाने के विरोध में अनशन पर छात्राएं
वाराणसी। ककरमत्ता स्थित पापुलर नर्सिंग कॉलेज की छात्राएं फीस बढ़ाने के विरोध में सोमवार की रात अनशन पर बैठ गईं। जीएनएम और एएनम की छात्राओं का आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने अचानक फीस बढ़ा दी है और जब इसका विरोध किया गया तो कॉलेज से निकालने के साथ ही कॅरियर बर्बाद करने की धमकी दी जा रही है। कॉलेज प्रबंधन की गैर जिम्मेदाराना हरकत से नाराज छात्राएं सोमवार की सुबह पहले धरने पर बैठीं। इसके बाद भी जब न्याय नहीं मिला तो देर रात अनशन शुरू कर दी।
विज्ञापन

छात्राओं ने बताया कि पापुलर पैरामेडिकल कॉलेज में प्रवेश के समय 2.10 लाख रुपये फीस बताया गया। अब 2.60 लाख मांगा जा रहा है। कॉलेज के निदेश डॉ. एके कौशिक से जब इसकी बात की गई तो उन्होंने कुछ भी सुनने से इनकार कर दिया। बताया कि कॉलेज आने वाली छात्राओं की उपस्थिति भी नहीं दर्ज की जा रही है। छात्राओं का कहना था कि जब तक उनकी मांगें नहीं पूरी होंगी वह अनशन पर बैठी रहेंगी। सूचना पर पुलिस भी आई तो उसने भी कार्रवाई की धमकी दी। उधर, कॉलेज के निदेशक डॉ. कौशिक से जब बात करने की कोशिश की गई तो फोन नहीं रिसीव हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed