फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   सामने घाट में सड़क पर गिराया बालू, लगा जाम

सामने घाट में सड़क पर गिराया बालू, लगा जाम

Tue, 02 Apr 2019 01:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
सामने घाट में सड़क पर गिराया बालू, लगा जाम
वाराणसी। अतिक्रमण, सड़क पर वाहन पार्किंग और ट्रैफिक पुलिस की लापरवाही के कारण शहर के अलग-अलग इलाकों में सोमवार को भीषण जाम लगा। इसके चलते शैक्षणिक सत्र के पहले ही दिन जा रहे स्कूल जा रहे बच्चों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं, एंबुलेंस के सायरन बजते रहे लेकिन उन्हें जाने का रास्ता नहीं मिल सका।
विज्ञापन

लंका-सामने घाट मार्ग पर रास्ते पर भवन निर्माण कार्य के लिए बालू गिराया गया था। इसके चलते सामने घाट से सामने घाट-रामनगर पुल तक लगभग डेढ़ किलोमीटर लंबी वाहनों की लंबी कतार लगी हुई थी। भीषण जाम की सूचना पाकर ट्रैफिक पुलिसकर्मी सामने घाट पहुंचे लेकिन समस्या का समाधान कराने में पूरी तरह से असफल रहे। इसी दौरान राजघाट स्थित मालवीय पुल, अंधरापुल से तेलियाबाग मार्ग पर भी भीषण जाम लगा। कचहरी स्थित आंबेडकर चौराहा पर रन फॉर आंबेडकर कार्यक्रम के कारण नदेसर से वरुणा के दोनोें पुल होते हुए वीडीए कार्यालय तक वाहनों की कतार लगी रही। उधर, शाम के समय गोदौलिया से बांसफाटक मार्ग पर आर्ट ऑफ लिविंग के प्रणेता श्रीश्री रविशंकर का वाहन जाम में फंस गया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी तकरीबन 20 मिनट बाद श्री श्री रविशंकर के वाहन को जाम से किसी तरह से बाहर निकाल पाए। शाम के समय लंका चौराहा और रथयात्रा से सिगरा व महमूरगंज मार्ग पर भी राहगीरों को भीषण जाम की समस्या का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

आशापुर र्फ्लाओवर के निर्माण कार्य के कारण रोजाना लग रहे जाम की समस्या के समाधान के लिए सोमवार को एसपी ट्रैफिक श्रवण कुमार सिंह ने अपने कार्यालय में कार्यदायी संस्था सेतु निगम के सहायक अभियंता ज्ञानेंद्र वर्मा के साथ बैठक की। बैठक में जाम की समस्या के समाधान के उपायों पर विचार कर उन्हें तत्काल प्रभाव से लागू करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ट्रैफिक ने बताया कि तय किया गया है कि आशापुर पुलिस चौकी और रेलवे क्रासिंग के बीच रखी निर्माण सामग्री को कार्यदायी संस्था तत्काल हटाएगी। आशापुर पुलिस चौकी से रेलवे क्रासिंग तक और रेलवे क्रासिंग से गाजीपुर मार्ग की ओर कार्यदायी संस्था सड़क पर डिवाइडर बनाएगी। इसके साथ ही पर्याप्त संख्या में ट्रैफिक वालंटियर कार्यदायी संस्था की ओर से तैनात किए जाएंगे। रेलवे फाटक से चौबेपुर की तरफ जहां फ्लाईओवर का काम चल रहा है वहां की सर्विस लेन कार्यदायी संस्था चौड़ा करा कर उसकी मरम्मत कराएगी।

स्कूल वाहनों में मानक के अनुरूप सुरक्षा इंतजाम की जांच के लिए सोमवार को ट्रैफिक पुलिस ने जिले भर में अभियान चलाया। एसपी ट्रैफिक श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि इस दौरान 69 स्कूल वाहनों में मानक के अनुरूप सुरक्षा के इंतजाम नहीं मिले। सभी का वाहन नंबर नोट कर उन्हें एक हफ्ते के भीतर सुरक्षा के समुचित प्रबंध करने का निर्देश दिया गया है। उधर, मलदहिया के समीप ट्रैफिक पुलिस द्वारा लगाए गए बैरियर को हटा कर जबरन जा रही कार का चालान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed