{"_id":"5c8c0d07bdec22144d7e07d9","slug":"131552682247-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैलानी के खाते से 80 हजार यूएस डॉलर उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैलानी के खाते से 80 हजार यूएस डॉलर उड़ाए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। लंका थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में ठहरी चिली देश की दफे गंगोटिया लरपिन के बैंक खाते से जालसाजों ने 83995 यूएस डॉलर अपने खाते में ट्रांसफर कर लिया। विदेशी सैलानी की मां के मोबाइल पर मेसेज गया तो शुक्रवार को वो लंका थाना पहुंची और तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराई।
चिली निवासी सैलानी ने बताया कि वो चार मार्च को दार्जिलिंग में खरीदारी की थी। छह मार्च को भी उन्होंने वहीं खरीदारी की थी। इस दौरान उन्होंने अपने मोबाइल नंबर का उपयोग किया था। उनका खाता चिली में रहने वाली उनकी मां के मोबाइल नंबर से जुड़ा है। इसी बीच उनकी मां के मोबाइल पर मेसेज आया कि उनके खाते से 83995 यूएस डॉलर ट्रांसफर किए गए हैं तो उन्होंने बैंक से संपर्क किया। चिली स्थित बैंक के प्रबंधन ने बताया कि उनकी रकम का बीमा है और वो एफआईआर दर्ज करा दें तो पैसा वापस खाते में आ जाएगा।
कचहरी स्थित एसबीआई की मुख्य शाखा में कार्यरत विकास प्रसाद के खाते से शुक्रवार को जालसाजों ने तीन हजार रुपये पार कर दिया। प्रकरण को लेकर कैंट थाने में तहरीर दी गई है। बिहार के मूल निवासी और अकथा में रहने वाले कस्टमर असिस्टेंट विकास ने बताया कि मुख्य शाखा के एटीएम से एक हजार रुपये निकाले। इसके थोड़ी ही देर बाद मोबाइल पर मेसेज आया कि तीन हजार रुपया निकाल लिया गया है। घटना की बैंक परिसर में खासी चर्चा रही। जिसे भी जानकारी हुई उनका कहना था कि जब जालसाज बैंक कर्मियों को भी नहीं छोड़ रहे हैं तो आमजन की स्थिति का जायजा लगाया जा सकता है।