{"_id":"5c896ed5bdec2213e76c1e86","slug":"131552510677-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीफ प्राक्टर और छात्रों के बीच बढ़ी रार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीफ प्राक्टर और छात्रों के बीच बढ़ी रार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। बीएचयू में चीफ प्राक्टर और छात्रों के बीच रार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को कला संकाय के एक छात्र की बाइक सवार युवकों द्वारा पिटाई, हवाई फायरिंग की घटना को लेकर छात्रों में नाराजगी है। इस बीच बुधवार को दिन में बिड़ला छात्रावास के बाहर चीफ प्राक्टर का पुतला फूंककर छात्रों ने छात्रावास में तलाशी के नाम पर घुसकर छात्रों की पिटाई का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
विश्वविद्यालय परिसर का माहौल मंगलवार से एक बार फिर बिगड़ गया है। बाइक सवार युवकों ने कला संकाय के बाहर बीए तृतीय वर्ष के एक छात्र की पिटाई कर दी थी। इसके बाद छात्रों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा करते हुए सिंह द्वार बंद कर धरना दिया। उधर रात में प्राक्टोरियल बोर्ड सदस्यों संग पहुंचकर चीफ प्राक्टर प्रो. रोयाना सिंह ने बिड़ला, एलबीएस हॉस्टल में सर्च अभियान चलाकर बोतल, लोहे का रॉड आदि बरामद किया। बुधवार दोपहर में छात्रों ने पुतला फूंककर चीफ प्रॉक्टर के खिलाफ नारेबाजी की।
पत्रकार ने की पुलिस अधिकारियों से शिकायत
मंगलवार की रात एक इलेक्ट्रानिक चैनल के पत्रकार ने चीफ प्राक्टर और सुरक्षा कर्मियों पर बंधक बनाकर पिटाई करने के मामले में मुकदमा दर्ज कराने के बाद बुधवार को इसकी शिकायत ट्विटर के माध्यम से डीजीपी समेत पुलिस के उच्चाधिकारियों से की। पत्रकार प्रहलाद पांडेय के पीठ पर चोट के निशान को देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि उसकी पिटाई निर्ममता पूर्वक की गई है।