फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   मुक्ताकाशीय मंच पर सजी ध्रुपद, धमार की महफिल

मुक्ताकाशीय मंच पर सजी ध्रुपद, धमार की महफिल

Sun, 10 Mar 2019 01:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
मुक्ताकाशीय मंच पर सजी ध्रुपद, धमार की महफिल
वाराणसी। मुक्ताकाशीय मंच और शास्त्रीय संगीत की महफिल को सुधि श्रोताओं ने संगीत की बैठक में दम साधे सुना। तीन घंटे की सांस्कृतिक प्रस्तुति के दौरान श्रोता और कलाकारों के बीच मूक संवाद हर किसी ने महसूस किया। पं. उदय भावलकर के ध्रुपद में धमार और आलाप की हर प्रस्तुति श्रोताओं के दिलों में उतरती चली गई। सरोद वादक देवज्योति बोस की पखावज और तबले पर प्रस्तुति ने तो श्रोताओं को सम्मोहन में बांध लिया। सरोद पर पिता देवज्योति बोस और तबले पर पुत्र रोहन बोस की जुगलबंदी को तो दर्शक भी अपलक निहारते रह गए।
विज्ञापन

शनिवार को लीजेंड्स ऑफ इंडिया, कला प्रकाश और अमर उजाला की ओर से आयोजित संगीत की बैठक नगवां स्थित लिटिल फ्लावर हाउस के एंफीथिएटर मैदान पर हुई। कार्यक्रम की पहली प्रस्तुति ध्रुपद गायक पं. उदय भावलकर ने राग केदार में आलाप से की। दूसरी प्रस्तुति राग देश में धमार चोरी-चोरी मारत कुमकुम... की प्रस्तुति की। ध्रुपद गायन, पखावज और तानपुरे की संगत ने हर श्रोता को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके उपरांत राग देश में आलाप और राग बहार में कन्हैया ने सब सखियन के संग अति धूम मचाई... पेश किया। समापन उन्होंने सघन वन फूली सरसों... पेश कर बासंती बयार का अहसास कराया। उसके बाद दर्शकों से भरा मुक्ताकाशीय मंच तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। पखावज पर सुखद मुंडे, तानपुरे पर मीवा और सियाराम ने संगत की।
विज्ञापन

बैठक की दूसरी प्रस्तुति को सरोदवादक देवज्योति बोस और उनके पुत्र रोहन ने यादगार बना दिया। राग श्याम में ध्रुपद की बंदिश आज ब्रज में होरी खेलत... पेश कर फागुन के रंगों को सुरों के माध्यम से बिखेरा। पखावज पर सुखद मुंडे ने बेहतरीन संगत की। बैठक को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने अपने गुरु अमजद अली खान की बंदिश द्रुत तीन ताल में पेश की। पखावज और तबले की संगत ने तो सरोद के सुरों को चार चांद लगा दिया। अंत में उन्होंने दर्शकों की फरमाइश पर कई बंदिशों को सरोद के तारों पर छेड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत लिटिल फ्लावर हाउस के नलिन गुलाटी, लीजेंड्स आफ इंडिया के दीपायन मजूमदार और कला प्रकाश के गौरव कपूर ने दीप प्रज्ज्वलन और मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. शुभ्रा वर्मा ने किया। इस दौरान प्रो. ऋत्विक सान्याल, अनुराधा रातूरी, भावना सिन्हा, अजीत श्रीवास्तव, शिवो आलिम, विजय शंकर मिश्रा, अमरनाथ त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed