{"_id":"5c6087aabdec220f122096fc","slug":"131549830058-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांकियों में दिखा महामना के सपनों का भारत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांकियों में दिखा महामना के सपनों का भारत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। बीएचयू के स्थापना दिवस समारोह के मौके पर रविवार को परिसर में गाजे-बाजे के बीच आकर्षक झांकियां निकाली गईं। एलडी गेस्ट हाउस से महिला महाविद्यालय चौराहा तक निकाली गई झांकियों में महामना के सपनों का भारत दिखा। इसके माध्यम से स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, पर्यावरण संरक्षण, कृषि विकास आदि का संदेश दिया गया।
बसंत पंचमी पर मनाए जाने वाले स्थापना दिवस को लेकर संकायों, संस्थानों के साथ ही अस्पताल, ट्रॉमा सेंटर सहित अन्य जगहों पर एक सप्ताह से तैयारियां चल रही थी। पीले परिधानों में सजे छात्र-छात्राओं में गजब का उत्साह दिखा। एलडी गेस्ट हाउस पर कुलपति ने हरी झंडी दिखाकर झांकियों को रवाना किया। हाथ में तिरंगा झंडा और अलग-अलग स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर बैंड बाजे की धुन पर छात्र-छात्रा नाचते गाते बढ़ते जा रहे थे। उनके इस कला प्रदर्शन को देखने के लिए महिला महाविद्यालय चौराहे से एलडी गेस्ट हाउस तक दर्शकों की भीड़ लगी रही। इससे पहले सुबह कुलपति प्रो. राकेश भटनागर ने परिसर स्थित भूमि पूजन स्थल पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन किया। उधर छात्रावासों में सरस्वती पूजन में भी छात्र-छात्राओं ने भजनों के माध्यम से मां सरस्वती का गुणगान किया।
सबसे आगे सेंट्रल हिंदू गर्ल्स स्कूल की छात्राओं ने नारी शिक्षा, सशक्त समाज अनेकता में एकता शीर्षक का संदेश दिया। इसके बाद महिला महाविद्यालय की झांकी में शिक्षा, खेल, चिकित्सा आदि क्षेत्रों में महिलाओं की बढ़ती सहभागिता को दर्शाया। पर्यावरण एवं धारणीय संस्थान की टीम ने पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास तो संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय की ओर से वेदों की महत्ता और वैदिक विज्ञान केंद्र की झांकी निकाली। दंत चिकित्सा संकाय, सर सुंदरलाल अस्पताल, ब्लड बैंक की टीम, ट्रॉमा सेंटर, शारीरिक शिक्षा विभाग, विज्ञान संकाय, समाज विज्ञान संकाय, कला संकाय, कृषि विज्ञान संस्थान, और एनसीसी की ओर से भी झांकी के साथ ही परेड किया गया। झांकियों में वंदे भारत ट्रेन, महामना एक्सप्रेस, सुपर स्पेशियलिटी सेंटर, कैंसर संस्थान का मॉडल भी दिखाया।
विज्ञापन
आईआईटी बीएचयू के छात्र-छात्राओं ने अपनी झांकी में ड्रोन, कॉप्टर से कला का कौशल दिखाया। निदेशक प्रो. प्रमोद कुमार जैन के नेतृत्व में निकली झांकी में छात्रों ने सबसे पहले ड्रोन में 100 साल का सफर का एक लोगो दिखाया, इसके बाद संस्थान में बनाए गए प्रदूषण मुक्त ग्रीन कार, प्रोटोटाइप कार, ड्रोन, साइकिलिंग और सौर्य ऊर्जा से चलने वाली आटा चक्की, धान की कटाई वाली मशीन, काप्टर का प्रदर्शन भी किया। कार्यक्रम का संचालन छात्र अधिष्ठाता प्रो.बीएन राय ने किया। समारोह में देश-विदेश से आए 300 पुरातन छात्र परिवार संग शामिल हुए। इसके अलावा शताब्दी समारोह के आयोजन समिति के चेयरमैन नितिन मल्होत्रा, अधिष्ठाता प्रोफेसर एके त्रिपाठी, कुलसचिव डॉ. एसपी माथुर, ज्वाइंट चीफ प्रॉक्टर प्रोफेसर प्रभाकर सिंह आदि मौजूद रहे।