{"_id":"5c50b1c3bdec22736c04c107","slug":"131548792259-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीज की दुकान पर फायरिंग कर हत्या का प्रयास करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीज की दुकान पर फायरिंग कर हत्या का प्रयास करने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। कचहरी क्षेत्र स्थित दुकान से बीज खरीद रहे युवक की हत्या की नीयत से मंगलवार की शाम असलहाधारियों ने फायरिंग की। गोली नहीं चल पाई तो हमलावर असलहा लहराते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। प्रकरण को लेकर सारनाथ के नवापुरा निवासी नीलमणि सिंह की तहरीर पर जौनपुर के चंदवक क्षेत्र के बरौटी के ओमप्रकाश और सिठूपुर के चंद्रशेखर सिंह के खिलाफ कैंट थाने में हत्या का प्रयास और धमकाने सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है। वारदात की वजह जमीन विवाद और पुरानी रंजिश बताई गई है।
नीलमणि सिंह के अनुसार शाम पांच बजे के लगभग वो कचहरी के समीप स्थित दुकान से बीज खरीद रहे थे। इसी दौरान ओमप्रकाश और चंद्रशेखर सिंह आए। उन्हें देखते ही दोनों ने पिस्टल से फायरिंग की लेकिन गोली नहीं चल पाई। मौके पर मौजूद अधिवक्ताओं सहित अन्य लोगों ने हमलावरों को ललकारा तो दोनों जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। इस संबंध में इंस्पेक्टर कैंट ने बताया कि तीनों एक-दूसरे के पुराने करीबी हैं। सारनाथ क्षेत्र में जमीन संबंधी विवाद को मामला है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर प्रकरण की जांच की जा रही है।