फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   काशी के हस्तशिल्प के लिए रहा खास दिन

काशी के हस्तशिल्प के लिए रहा खास दिन

Wed, 19 Sep 2018 01:56 AM IST
Updated Wed, 19 Sep 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
काशी के हस्तशिल्प के लिए रहा खास दिन
वाराणसी। काशी की कला व हस्तशिल्प के लिए मंगलवार का दिन बेहद खास रहा। जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को हस्तशिल्प उत्पाद स्मृतिचिह्न के रूप में दिया गया तो वहीं महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के दीक्षांत समारोह में रामनाईक सहित अन्य अतिथियाें को भी इसी प्रकार के स्मृतिचिह्न प्रदान किए गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अपने भाषण के बीच-बीच में काशी के हस्तशिल्प की ब्रांडिंग करते रहे।
विज्ञापन

बीएचयू एंफीथिएटर में कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने वंदेमातरम लिखा अंगवस्त्रम् देकर किया। वहीं गीता के श्लोक लिखे अंगवस्त्रम् से मुख्यमंत्री का स्वागत भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र पांडेय ने किया। जीआई पंजीकृत बनारस ब्रोकेड के कैलीग्राफी अंगवस्रम् के साथ ही पीएम को वुडेन क्राफ्ट के पंचमुखी हनुमान की मूर्ति भी प्रदान की गई। मुख्यमंत्री को पंचमुखी गणेश की प्रतिमा भेंट की गई। वहीं महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल राम नाईक को भी पंचमुखी गणेश की प्रतिमा और गीता श्लोक बुना अंगवस्त्र भेंट स्वरूप कुलपति ने दिया। अंगवस्त्रों को कैलीग्राफी विधि से हैंडलूम पर सारनाथ के छाही गांव के मास्टर बुनकर ने 15 दिन के कठिन परिश्रम से तैयार किया। कॉटन का ताना और सिल्क के बाना पर बुना यह बुना गया। पूर्व में भी इसी बुनकर के बनाए अंगवस्त्र को प्रधानमंत्री सहित विभिन्न राष्ट्राध्यक्ष को दिया जा चुका है। जीआई विशेषज्ञ डॉ. रजनीकांत ने बताया कि वाराणसी की जीआई पंजीकृत लकड़ी के खिलौने अपनी विशिष्ट पहचान रखते हैं। बीच में यह प्राचीन कला लुप्त होने लगी लेकिन जीआई पंजीकरण के उपरांत पुन: काष्ठकला के शिल्पियों के हुनर की पहचान मजबूत हो रही है। अब राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी से मांग बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed