{"_id":"5b902b07867a557f6e537a9b","slug":"131536174855-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला उत्पीड़न के पांच मामले निस्तारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला उत्पीड़न के पांच मामले निस्तारित
Updated Thu, 06 Sep 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। महिलाओं के साथ बढ़ रहे उत्पीड़न के मामलों को लेकर बुधवार को राज्य महिला आयोग की सदस्य सचिव अनीता सचान ने बुधवार को गेस्ट हाउस में अधिकारियों संग बैठक की। इसमें उन्होंने महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने और उत्पीड़न की रोकथाम के लिए सक्रियता बढ़ाने की हिदायत दी। इस मौके पर उन्होंने महिला उत्पीड़न के मामलों की सुनवाई भी की। इसमें उनके सामने 30 मामले पहुंचे, जिनमें से पांच का मौके पर निस्तारण किया गया। आयोग की सदस्य सचिव ने जिले के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बुधवार को राजकीय गेस्ट हाउस में बैठक की। इसके उपरांत उन्होंने महिला उत्पीड़न के मामलों की सुनवाई की। इस आयोजन में आयोग के पास महिला उत्पीड़न के 30 शिकायतें पहुंचीं। इसमें पांच मामलों का तत्काल निस्तारण किया गया। बची हुई शिकायतों को संबंधित अधिकारियों के पास निस्तारण के लिए भेजा गया। इनके संबंध में अगली बैठक तक रिपोर्ट पेश करने के लिए निर्देशित किया गया। इस दौरान उन्होंने जिले के जनक समिति, गोपीगंज महिला अल्पावास, महिला चिकित्सालय और समाज कल्याण, महिला कल्याण विभाग के तहत एवं स्वयंसेवी संगठनों के तहत संचालित बालिका गृह, वृद्धाश्रम समेत अन्य महिला संस्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एसडीएम ज्ञानपुर अमृता सिंह और सीओ अभिषेक पांडेय कई अधिकारी और महिला नेता मौजूद रहीं।
विज्ञापन