{"_id":"5b7c61da42c7924671663896","slug":"131534878170-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में एक की मौत, 10 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में एक की मौत, 10 घायल
Updated Wed, 22 Aug 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। जिले के अलग-अलग थानाक्षेत्रों में मंगलवार को हुईं सड़क दुर्घटनाओं में एक युवक की मौत हो गई, जबकि नौ लोग घायल हो गए। सभी का उपचार अस्पताल में कराया गया। चार सगे-भाई बहन की हालत चिंताजनक होने पर ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। एक अन्य दुर्घटना में ट्रकों में फंसे चालक और खलासी को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। इसके चलते हाईवे पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बन गई। वहिदानगर संवाददाता के अनुसार ऊंज थानाक्षेत्र के कलिंजरा मोड़ के पास मंगलवार को दोपहर चार बजे ट्रक की चपेट में आने से बेरवा पहाड़पुर निवासी धीरज पांडेय (26) की मौत हो गई, जबकि दीपक पांडेय (28) पुत्र कलेट्टर पांडेय निवासी बेरवा पहाड़पुर, पंकज पांडेय (33) निवासी अतरौरा हंडिया घायल हो गए। घायलों को सीएचसी गोपीगंज में भर्ती कराया गया। तीनों युवक बाइक से डिवाइडर पार कर रहे थे कि इलाहाबाद से वाराणसी जा रही ट्रक की चपेट में आ गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। घोसिया संवाददाता के अनुसार: वाराणसी के पांडेयपुर नई बस्ती निवासी सगे भाई मोहम्मद ताहिर (32) और सलीम (28) बाइक से भारतगंज मांडा इलाहाबाद जा रहे थे जबकि सगी बहने पूजा बिंद (25) और प्रिया बिंद (22) पुत्री राम प्रसाद बिंद निवासी भटौली मिर्जापुर स्कूटी से वाराणसी जा रही थीं। घोसिया बाजार में पूजा स्कूटी लेकर पहुंची थी कि किसी ऑटो ने टक्कर मार दिया। इससे वह अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे ताहिर की बाइक में भिड़ गई। बाइक और स्कूटी की भिड़ंत से चारों हाईवे पर गिर गए। संयोग था कि उस समय कोई बड़ा वाहन नहीं गुजरा। हालांकि चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। खबर मिलते ही कोतवाल सुनील दत्त दुबे मौके पर पहुंचे। चारों को एंबुलेस से सीएचसी औराई लेकर गए। प्राथमिक उपचार के बाद चारों को बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। कौलापुर संवाददाता के अनुसार, राजमार्ग पर गिराई के पास मंगलवार को भोर मे दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिससे दोनों ट्रकों का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। दोनों के चालक और खलासी घायल हो गए। केबिन में फंसे चारों को आधे घंटे से अधिक की कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकालकर सीएचसी में भर्ती कराया गया। वाराणसी से इलाहाबाद की ओर जा रहा कंटेनर एचआर 38 वी 0597 सामने से आ रहे डीसीएम एमएच 04 जीएफ 9780 में टक्कर मार दिया। इससे डीसीएम चालक सीताराम (47) निवासी दरभंगा बिहार, कंटेनर चालक दिलशाद (20) और अंकिल (19) निवासी हरियाणा घायल हो गए। तीनों केबिन में बुरी तरह फस गए। कोतवाली प्रभारी शेषधर पांडेय क्रेन से सभी को बाहर निकाला। इससे दक्षिणी लेन पर जाम लग यगा। हालत चिंताजनक होने पर सभी को वाराणसी रेफर किया।
विज्ञापन