{"_id":"5b64c5a04f1c1b54208b6d6f","slug":"131533330848-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करपात्री महाराज के प्राकट्योत्सव पर देंगे पर्यावरण संरक्षण का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करपात्री महाराज के प्राकट्योत्सव पर देंगे पर्यावरण संरक्षण का संदेश
Updated Sat, 04 Aug 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। स्वामी करपात्री महाराज के प्राकट्य महोत्सव पर इस बार पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाएगा। दस दिवसीय प्राकट्योत्सव पांच से 14 अगस्त तक मनाया जाएगा। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण के लिए शहर में सात महीनों तक चलने वाले पौधरोपण कार्यक्रम की शुरुआत होगी। यह जानकारी धर्मसंघ पीठाधीश्वर स्वामी शंकरदेव चैतन्य ब्रह्मचारी ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता के दौरान दी।
उन्होंने बताया कि महोत्सव का शुभारंभ गणपति लक्ष्यार्चन एक लाख किशमिश से किया जाएगा। दूसरे दिन मंदिर का भव्य शृंगार, तीसरे दिन पौधरोपण के तहत सात प्रकार के पौधे सात जगहों पर लगाया जाएगा। इस दिन से हर दिन सात माह तक सात जगहों पर सात प्रकार के पौधे लगाने की शुरूआत हो जाएगी। चौथे दिन संस्कृत के विद्यार्थियों की प्रतियोगिता, पांचवें एवं छठवें दिन सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। सातवें दिन जनतृप्ति, आठवें दिन करपात्र दीपावली व रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन होगा। नौवें दिन 13 अगस्त को करपात्र जयंती पर अतिविशिष्ट करपात्र रत्न एवं करपात्र गौरव सम्मान समारोह आयोजित होगा। दसवें दिन धर्मसंघ से गौरी केदारेश्वर तक जलाभिषेक यात्रा के साथ करपात्र प्राकट्योत्सव का समापन होगा। महामंत्री जगजीतन पांडेय ने बताया कि इस साल करपात्र प्राकट्य दिवस के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान करने वाले लोगों को सम्मानित करने का निश्चय किया गया है।