फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   कस्तूरबा विद्यालय में स्मार्ट क्लास से शुरू हुई पढ़ाई

कस्तूरबा विद्यालय में स्मार्ट क्लास से शुरू हुई पढ़ाई

Thu, 02 Aug 2018 02:44 AM IST
Updated Thu, 02 Aug 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
कस्तूरबा विद्यालय में स्मार्ट क्लास से शुरू हुई पढ़ाई
वाराणसी। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय व एलटी कॉलेज परिसर स्थित प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय अर्दली बाजार में स्मार्ट क्लास का उद्घाटन बुधवार को किया गया। मुख्य अतिथि मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने कंप्यूटर का माउस क्लिक कर प्रोजेक्टर के माध्यम से स्मार्ट क्लास की शुरूआत की। विधायक रविंद्र जायसवाल ने एलटी परिसर स्थित विद्यालय में इसकी शुरुआत की। उन्होंने यहां विधायक निधि से 25 लाख रुपये देने की घोषणा भी की।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि बेसिक शिक्षा के अध्याय में यह एक नई कड़ी है। इससे बच्चों को विभिन्न विषयों को पढ़ने समझने के साथ सीखने की सहूलियत होगी। बताया कि 21 विद्यालयों में नाल्को द्वारा सीएसआर मद से कंप्यूटर प्रोजेक्टर लगाकर स्मार्ट क्लास के जरिए बच्चों को शिक्षा प्रदान की जाएगी। डीएम सुरेेंद्र सिंह ने इसे महत्वपूर्ण व अनोखी पहल बताते हुए कहा कि इस तरह के कक्षा में बच्चों को विषय वस्तु बहुत अच्छे ढंग से समझ आएगी। मुख्य विकास अधिकारी गौरांग राठी ने स्मार्ट क्लास कार्यक्रम की उपयोगिता बताई। उन्होंने बताया कि एनसीईआरटी व एससीईआरटी से सीधे संपर्क करके 749 वीडियो व ऑफलाइन मूवी नि:शुल्क ली गई है। इस अवसर पर प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डीपी सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी रामटहल, जिला समन्वयक जय प्रकाश, जिला समन्वयक बालिका शिक्षा दुर्गावती सिंह आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed