फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   युवती से गैंगरेप का एक आरोपी हिरासत में

युवती से गैंगरेप का एक आरोपी हिरासत में

Thu, 05 Apr 2018 02:24 AM IST
Updated Thu, 05 Apr 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
युवती से गैंगरेप का एक आरोपी हिरासत में
वाराणसी। बाबतपुर एयरपोर्ट पर एक निजी विमानन कंपनी में कार्यरत युवती से गैंगरेप मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से एक आरोपी को हिरासत में लिया है। कंपनी के मैनेजर सत्येंद्र सिंह और डॉक्टर आशुतोष अस्थाना समेत चार आरोपियों के वारदात में शामिल होने की पुष्टि हुई है। होटल रेडिसन के चौथे तल की आधे घंटे की वीडियो फुटेज पुलिस ने अपने कब्जे में ली है। उधर, डीजीपी ओपी सिंह घटना का संज्ञान लेते हुए आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए क्राइम ब्रांच समेत पांच टीमें लगाई गई हैं। अब तक छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा चुकी है।
विज्ञापन

कैंट थाने में दर्ज मुकदमे के अनुसार बाबतपुर एयरपोर्ट पर एक निजी विमानन कंपनी में कार्यरत युवती को 27 मार्च को एक बिजनेस डील के सिलसिले में शिवपुर के कादीपुर निवासी डॉ. आशुतोष अस्थाना ने होटल रेडिसन में बुलाया था। डॉ. आशुतोष एयरपोर्ट पर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए तैनात था। पीडि़ता का आरोप है कि होटल के बार में उसे बीयर में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया गया। उसे उल्टी होनी शुरू हुई तो डॉ. आशुतोष होटल के चौथे तल स्थित एक कमरे में ले गया, जहां वो अर्धचेतना में थी। इस दौरान डॉ. आशुतोष, इंडो-थाई विमानन कंपनी के मैनेजर दौलतपुर निवासी सत्येंद्र सिंह सहित दो अन्य आरोपियों ने उसके साथ दुराचार किया। घटना के बारे में दो अप्रैल की रात मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस हरकत में आई।
विज्ञापन

बाबतपुर एयरपोर्ट से होटल तक कैंट और फूलपुर थाने की पुलिस के अलावा क्राइम ब्रांच की टीम ने घटना से जुड़े ब्यौरे जुटाए। होटल रेडिसन के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की छानबीन के बाद पुलिस ने बताया कि चतुर्थ तल स्थित एक कमरे में आधे घंटे के भीतर चार लोग बारी-बारी से जाते देखा गया है। हिरासत में लिया गया पहडि़या निवासी ट्रेवल एजेंट भी उन्हीं में से एक है। यह ट्रेवल एजेंट डॉ. आशुतोष और सत्येंद्र का दोस्त है। ट्रेवल एजेंट होटल रेडिसन, पहडि़या और बाबतपुर में हवाई टिकटों की बुकिंग का काम करता है। चौथे आरोपी की शिनाख्त होनी बाकी है। इस बारे में कैंट इंस्पेक्टर ने बताया कि डॉ. आशुतोष और सत्येंद्र घर छोड़कर भागे हुए हैं। उनकी तलाश में पुलिस टीमें लगी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed