{"_id":"5ab94fc54f1c1bc0078b7473","slug":"131522094021-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालगाड़ी के वैगन में लगी आग, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालगाड़ी के वैगन में लगी आग, हड़कंप
Updated Tue, 27 Mar 2018 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोढ़। वाराणसी-प्रतापगढ़ रेल खंड के मोढ़ स्टेशन पर सोमवार को कोयला लदी मालगाड़ी के वैगन से आग सुलगने से खलबली मच गई। सूचना पर जीआरपी और सिविल पुलिस के अलावा फायर बिग्रेड की टीम पहुंच गई। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
मुगलसराय से कोयला लादकर ऊंचाहार जा रही मालगाड़ी सोमवार को अपराह्न एक बजे मोढ़ स्टेशन पर पहुंची। स्टेशन पर तैनात पोर्टर रमेश कुमार मेमो देने के लिए चालक के पास जा रहा था। इस दौरान एक वैगन के पास पहुंचने पर तेज गर्मी महसूस हुई तो वह ठहर गया। करीब से देखा तो वैगन से धुआं निकल रहा था। उसने स्टेशन मास्टर को मामले से अवगत कराया। खबर लगते ही जीआरपी, आरपीएफ, कोतवाली प्रभारी भदोही मनोज पांडेय और मोढ़ चौकी की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पर्याप्त जगह न होने के कारण फायर बिग्रेड की गाड़ी वहां तक नहीं पहुंच पा रही थी। कुछ देर बाद दूसरे रास्ते से उसे लाया गया। जिला अग्निशमन अधिकारी अनिल प्रताप सरोज ने बताया कि ऊपर से हाईटेंशन तार गुजरने की वजह से आग बुझाने में दिक्कत हुई। बताया कि वैगन में भरे कोयले में अंदर आग सुलग रही थी। इस मौके पर जीआरपी प्रभारी राम कुमार सिंह, आरपीएफ प्रभारी चंद्रशेखर मिश्र मौजूद रहे।