{"_id":"5aad770b4f1c1b8f778b61f9","slug":"131521317643-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में बनें चारों धर्मों के उपासना स्थल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में बनें चारों धर्मों के उपासना स्थल
Updated Sun, 18 Mar 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। प्रख्यात भजन गायक अनूप जलोटा ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर चल रही उठापटक के बीच इस मसले को सुलझाने का नया रास्ता सुझाया है। उन्होंने कहा कि मेरे विचार से अयोध्या में ऐसा मंदिर बनना चाहिए, जिसके चार दरवाजे हों। एक दरवाजे में मंदिर, दूसरे में चर्च, तीसरे में गुरुद्वारा और चौथे में मस्जिद हो।
भजन सम्राट अनूप जलोटा शुक्रवार की शाम भदोही महोत्सव के तहत भदोही नगर के भिखारीपुर मैदान में आयोजित भजन संध्या में कार्यक्रम पेश करने आए थे। पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि अयोध्या में केवल मंदिर-मस्जिद बनाने की बात क्यों करना। मेरी इच्छा है कि वहां एक छत के नीचे चारों धर्मों के उपासना स्थल बनाना चाहिए ताकि पूरी दुनिया में भारत के सौहार्द और गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल कायम हो। मगर, मेरी सुनेगा कौन। इस मौके पर उन्होंने केंद्र की सराहना की। कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार बेहतर काम कर रही है।