फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   टवेरा ने वृद्ध को मारी टक्कर, हंगामा

टवेरा ने वृद्ध को मारी टक्कर, हंगामा

Fri, 09 Feb 2018 02:28 AM IST
Updated Fri, 09 Feb 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
टवेरा ने वृद्ध को मारी टक्कर, हंगामा
वाराणसी। लंका थाना क्षेत्र के छित्तूपुर में गुरुवार की सुबह स्कूली बच्चों को लेकर जा रही तेज रफ्तार टवेरा गाड़ी ने अनियंत्रित होकर घर के बाहर धूप सेक रहे वृद्ध को टक्कर मार दी। हादसे में उनका पैर बुरी तरह जख्मी हो गया। मौके से भाग रहे ट्वेरा चालक को ग्रामीणों ने पकड़कर पिटाई की और बंधक बना लिया। घायल को बीएचयू स्थित ट्रामा सेंटर भर्ती कराया। घटना के बाद उग्र ग्रामीणों ने सड़क पर गुजर रहे वाहनों पर तोड़फोड़ की और जाम लगा दिया।
विज्ञापन

भगवानपुर स्थित एक स्कूल में चलने वाली टवेरा बच्चों को लेकर तेज गति से स्कूल की तरफ आ रही थी कि छित्तूपुर गेट के समीप के सामने धूप सेक रहे श्यामलाल (60) को टक्कर मारते हुए बीएचयू की दीवार से टकरा गई। इसमें कई बच्चों को भी हल्की चोटें आईं। गाड़ी में बैठे बच्चे चिल्लाने लगे। चालक कार छोड़ कर भागने लगा तो स्थानीय लोगों ने पीटते हुए बंधक बना लिया। उग्र ग्रामीणों ने बच्चों को कार से बाहर निकाल कर कार में जमकर तोड़फोड़ की और पथराव कर दिया।
विज्ञापन

दर्जनों गाडि़यों में भी तोड़फोड़ की और छित्तूपुर-सीरगोवर्धनपुर मार्ग को जाम कर धरने पर बैठ गए। एक घंटे तक सड़क पर आवागमन बाधित रहा। सूचना पर पहुंची पीआरवी ग्रामीणों का उग्र रूप देखकर भाग खड़ी हुई। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी बीएचयू ने घायल के इलाज के लिए मुआवजा दिलाने के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया। पुलिस ने बताया कि टवेरा कार पीयूष वर्धन सिंह के नाम पर है। लंका थानाध्यक्ष ने बताया कि स्कूल ने घायल का इलाज कराने की जिम्मेदारी ली है। मामले में समझौता हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed