{"_id":"5a64f1fc4f1c1b410b8b45c3","slug":"131516564988-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं में दिखा वोटर बनने का उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं में दिखा वोटर बनने का उत्साह
Updated Mon, 22 Jan 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही। प्रशासन की सख्ती के बाद रविवार को बूथ लेवल आफिसर (बीएलओ) ने बूथों पर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम में गंभीरता से हिस्सा लिया। इस दौरान विभिन्न केंद्रों पर सूची में नाम शामिल कराने के लिए युवाओं की भीड़ रही। रविवार को भारी संख्या में युवाओं ने अपने नाम सूची में शामिल करने के लिए फार्म-6 भरे। नगर के विभिन्न केंद्रों पर पहुंच कर लोगों ने त्रुटियों को दूर कराने के साथ मृतकों के नाम भी कटवाए।
नगर के बंधवा नईबस्ती स्थित मदर हलीमा स्कूल के दो बूथों पर अनीता भारती और फरजाना ने बताया कि नाम जोड़वाने के लिए युवा आ रहे हैं। बताया कि यहां लगभग 35 आवेदन प्राप्त हुए। इसके अलावा कई ग्रामीण बूथों पर नाम काटने अथवा त्रुटियों को ठीक करने के प्रति लोगों में कम उत्साह था। सरैंया स्थित प्राथमिक विद्यालय में समरीन अंसारी और राजकुमारी तैनात रहीं। दिन भर इंतजार के बाद मुश्किल से 5 लोग ही आए।
कुशियरां बूथ पर सपा नेता राजकुमार यादव कई युवाओं को लेकर केंद्र पर पहुंचे और फार्म-6 भरवाए। उन्होंने कई संशोधनों के लिए भी आवेदन कराया। मंजू यादव और इंद्रजीत यादव बीएलओ रहे। इसके अलावा भदोही नगर, नई बाजार और ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न केंद्रों पर सूची पुनरिक्षण में आम मतदाताओं का मिलाजुला उत्साह दिखा।