{"_id":"5a63ae8b4f1c1b77268b571f","slug":"131516482187-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्ञानवापी में नौ दिनों तक बहेगी मानस की ज्ञान गंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्ञानवापी में नौ दिनों तक बहेगी मानस की ज्ञान गंगा
Updated Sun, 21 Jan 2018 02:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। श्री काशी सत्संग मंडल की ओर से नौ दिवसीय श्रीरामचरितमानस पारायण महायज्ञ और रामकथा का आयोजन 22 जनवरी से एक फरवरी तक ज्ञानवापी परिसर में होगा। पंडित सूर्यलाल शास्त्री के आचार्यत्व में 111 भूदेव मानस का सस्वर पाठ करेंगे। शाम को श्रीराम कथा होगी।
यह जानकारी सत्संग मंडल के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार अग्रवाल ने शनिवार को पराड़कर भवन में आयोजित पत्रकारवार्ता के दौरान दी। बताया कि 22 जनवरी को श्रीरामदरबार स्थापना, कलश पूजन और माता शृंगार गौरी के सविधि पूजन के बाद नौ दिवसीय पाठ आरंभ होगा। 31 जनवरी को माघी पूर्णिमा पर ग्रहण काल में दीपदान और यज्ञ होगा। एक फरवरी को ज्ञानवापी से विशाल शोभायात्रा कैथी गोशाला के लिए निकलेगी। कथावाचकों में काशी से जीवनंदन झा, रामेश्वर त्रिपाठी, अच्युतानंद पाठक, पं. आशीष मिश्रा, पं. प्रभाकर मिश्रा, सुधा पांडेय, रिचा पांडेय, बांदा से यज्ञेश नारायण मिश्र, मिथिलेश्वरी दीक्षित, झांसी से प्रीति बालविदुषी, मध्य प्रदेश से रुचि भटेले शामिल हैं। भजन संध्या में देवेंद्र उपाध्याय एवं दीपक मिश्रा होंगे।