{"_id":"5a5fb90f4f1c1b82268b4f7a","slug":"131516222735-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भेलूपुर जोन में कम वसूली पर जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भेलूपुर जोन में कम वसूली पर जताई नाराजगी
Updated Thu, 18 Jan 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। गृहकर वसूली लक्ष्य के सापेक्ष नहीं होने पर नगर आयुक्त ने अधिकारियों को कड़ी हिदायत दी है। भेलूपुर जोन के बीएचयू सहित बीएसएनएल जैसे बड़े बकाएदारों से वसूली नहीं होने पर नाराजगी जताई है। नगर आयुक्त के निर्देश के क्रम में अपर नगर आयुक्त मोतीलाल सिंह ने अधीनस्थों और कर निरीक्षकों के साथ बैठक कर भेलूपुर जोन में वसूली पूरी करने के लिए ताकीद की है।
नगर आयुक्त ने बताया कि भेलूपुर जोन में बीएचयू पर 30 करोड़ का गृहकर बकाया है। इसी तरह बीएसएनएल पर भी करोड़ों रुपये का गृहकर इस जोन में बाकी है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि गृहकर जमा नहीं करने पर अधिनियम में वर्णित धाराओं के अधीन कुर्की की कार्रवाई करें। साथ ही बीएसएनएल को रोड कटिँग की अनुमति तभी दी जाएगी जब विभाग की ओर से बकाए गृहकर का भुगतान किया जाएगा। इसके अलावा सभी जोनल अधिकारियों और कर निरीक्षकों को चेताया गया है कि वे हर हाल में गृहकर का लक्ष्य समय पर पूरा करें।