फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   मंडुवाडीह से भिखारीपुर तक गरजी जेसीबी

मंडुवाडीह से भिखारीपुर तक गरजी जेसीबी

Wed, 03 Jan 2018 01:49 AM IST
Updated Wed, 03 Jan 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
मंडुवाडीह से भिखारीपुर तक गरजी जेसीबी
वाराणसी। जिला और पुलिस प्रशासन की टीम ने मंगलवार को मंडुवाडीह बाजार से भिखारीपुर तक अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान मंडुवाडीह बाजार में दो दर्जन से अधिक पक्के निर्माण को जेसीबी से ढहाए गए। इस दौरान कुछ लोग खुद सड़क तक बने भवनों को तोड़ने लगे। प्रशासन की इस कार्रवाई से बाजार में दिनभर हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

मंडुवाडीह चौराहे पर दोपहर 12 बजे एसीएम प्रथम सुशील गौड़ की अगुवाई में अतिक्रमण दस्ता पहुंचा। सबसे पहले पीडब्ल्यूडी ने नापी कर लाल निशान लगाया। इस दौरान कुछ लोग अपने से अतिक्रमण की जद में आए निर्माण को तोड़ने लगे। इसके बाद बाकी निर्माणों को जेसीबी तोड़ दिया गया। मंडुवाडीह चौराहे से थाने तक पैमाइश के दौरान दो उपासना स्थल भी जद में आ गए। इसमें एक उपासना स्थल को तोड़ दिया गया जबकि दूसरे उपासना स्थल और थाने की पैमाइश कर छोड़ दिया गया है। उपासना स्थल को हटाने की मोहलत दी गई है।
विज्ञापन

इसके बाद मंडुवाडीह चौराहे से ककरमत्ता फ्लाईओवर के दोनों ओर पैमाइश कर निशान लगाने के बाद अवैध अतिक्रमण को तोड़ा गया। ककरमत्ता स्थित मधुवन होटल का चबूतरा भी तोड़ दिया गया। इसके बाद दस्ता भिखारीपुर की ओर बढ़ गया। एफसीआई गोदाम से पहले बने एक और उपासना स्थल को नापी कर निशान लगाया गया। अतिक्रमण की जद में आ रहे सभी स्थलों को हटाने के लिए प्रशासन ने कवायद शुरू कर दी है। भिखारीपुर तिराहे पर कई दुकानें सड़क पर थीं। दुकानदारों ने बताया कि जिला पंचायत की ओर से उन्हें आवंटित की गई है। इसके बाद उन्हें एक दिन की मोहलत दी गई। एसीएम प्रथम सुशील गौड़ ने बताया कि बुधवार को जिलाधिकारी ने जिला पंचायत अधिकारी को बुलाया है। जिलाधिकारी के निर्देश के बाद इन दुकानों को तोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed