{"_id":"5a3ec2e04f1c1bce408bed90","slug":"131514062560-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वामी सुबोधानंद को मिलेंगे सर्वाधिक 9 मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वामी सुबोधानंद को मिलेंगे सर्वाधिक 9 मेडल
Updated Sun, 24 Dec 2017 02:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के 35 वें दीक्षांत समारोह में सर्वाधिक नौ मेडल वेदांत स्वामी सुबोधानंद को दिए जाएंगे। दीक्षांत समारोह में 35 छात्रों को कुल 57 मेडल प्रदान किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त 28395 छात्रों को डिग्री भी दी जाएगी। उक्त जानकारी शनिवार को विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.यदुनाथ प्रसाद दुबे ने योग साधना केन्द्र में दी।
उन्होंने बताया कि दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि सोमनाथ संस्कृत विश्वविद्यालय, गुजरात के कुलपति प्रो.अर्कनाथ चौधरी होंगे। समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल राम नाईक करेंगे। प्रो. दुबे ने कहा कि प्राकृत एवं जैनागम विभाग के एक छात्र को डीलिट् की उपाधि भी प्रदान की जायेगी। इसके अतिरिक्त दीक्षांत समारोह में 19 छात्रों को शोध उपाधि भी मिलेगी। मेडल पाने वालों में छात्राओं की संख्या सात है इसमे आयुर्वेद की छात्रा निधि वाजपेयी को दो मेडल मिलेगा। 26 छात्रों को 49 मेडल दिया जायेगा। विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में कुल 61 मेडल दिया जाता है, लेकिन इस बार चार विषयों में तकनीकी कारणों से मेडल नहीं दिया जायेगा। मेडल की सूची पर आई आपत्तियों के संदर्भ में कुलपति ने कहा कि सभी आपत्तियों का निस्तारण कर दिया गया है इसलिए अब मेडल को लेकर किसी प्रकार का विवाद नहीं है। इस दौरान प्रो.व्यास मिश्र, कुलसचिव प्रभाष द्विवेदी, जनसम्पर्क अधिकारी शशीन्द्र मिश्र, आदि उपस्थित थे।