{"_id":"5a24604a4f1c1bc45b8ba053","slug":"131512333386-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना भर्ती में इस बार 31 हजार अभ्यर्थी घटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना भर्ती में इस बार 31 हजार अभ्यर्थी घटे
Updated Mon, 04 Dec 2017 02:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। सेना भर्ती में आधार कार्ड की अनिवार्यता से फर्जीवाड़े पर अंकुश लगा है। अभ्यर्थियों की तादाद में लगभग 25 फीसदी कमी आई है। पिछली बार की तुलना में इस बार की भर्ती में 31 हजार 775 अभ्यर्थी घट गए हैँ। अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे।
सेना भर्ती कार्यालय के मुताबिक आधार कार्ड की अनिवार्यता के चलते दो जिलों से आवेदन करने वाले अभ्यर्थी इस बार एक ही जिले से आवेदन कर पाए हैं। दस दिसंबर से रणबांकुरे स्टेडियम में शुरू हो रही भर्ती में दौड़ से पहले अभ्यर्थियों को आधार कार्ड की मूल कॉपी दिखानी होगी। इसकी ऑनलाइन जांच के बाद अभ्यर्थियों को दौड़ में शामिल किया जाएगा। इस बार निवास प्रमाण पत्र का पुलिस वेरिफिकेशन भी कराया जाएगा। लिखित परीक्षा के पहले पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य होगा।
एसटीएफ ने पिछले महीने फर्जी निवास प्रमाण पत्र और अंकपत्र के सहारे सेना भर्ती में फर्जीवाड़े का खुलासा किया था। इसके मद्देनजर अबकी फर्जीवाड़े पर अंकुश के लिए सेना ने कई नए प्रावधान किए हैं। सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल मनीष धवन ने बताया कि अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र ऑनलाइन जारी किए जा चुके हैं। इस बार ठंड को देखते हुए असेंबली एरिया में टेंट लगाया जाएगा। दौड़ शुरू होने के पहले अभ्यर्थी वहीं बैठेंगे। प्रशासन से अस्थाई टॉयलेट की व्यवस्था के लिए कहा गया है। भर्ती में शामिल होने के लिए कौन-कौन से कागजात लाने हैं, पूरा विवरण प्रवेश पत्र पर लिखा हुआ है। इस बार कुल 86 हजार 439 अभ्यर्थी भर्ती में भाग लेंगे। पिछले बार की भर्ती में एक लाख 18 हजार 214 अभ्यर्थियों ने भाग लिया था।