{"_id":"5a11ea6d4f1c1b70548be407","slug":"131511123565-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा की नीतियों से हर वर्ग परेशान: मोहन प्रकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा की नीतियों से हर वर्ग परेशान: मोहन प्रकाश
Updated Mon, 20 Nov 2017 02:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव मोहन प्रकाश ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से हर वर्ग परेशान है। जीएसटी और नोटबंदी ने देश की अर्थव्यवस्था को चौपट किया है। केंद्र और राज्य दोनों सरकारें अब तक पूरी तरह फेल साबित हुई हैं।
रविवार को यहां आए मोहन प्रकाश ने ‘अमर उजाला’ से बातचीत में कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों में कोई गहराई नहीं है। आक्सीजन की कमी से बच्चों की मौत हो रही है। केंद्र और राज्य की सरकारें सिर्फ दिखावा कर रही हैं। जनहित में कोई काम नहीं किया जा रहा है। कहा कि भाजपा ने गुजरात माडल के आधार पर 2014 का लोकसभा चुनाव लड़ा लेकिन आज उसी गुजरात के लोग आंदोलित हैं। जनता में बेचैनी है और गुजरात के लोग सड़क पर हैं। ईवीएम को लेकर जनता अभी भी सशंकित है।
भाजपा पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी के पास देश चलाने का कोई विचार नहीं है। जनता को अब तय करना होगा कि वह क्या चाहती है। कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव के सवाल पर उन्होंने कहा कि अध्यक्ष पद पर राहुल गांधी की ताजपोशी तय है। नेतृत्व परिवर्तन होगा और इसमें जोश और अनुभव का समन्वय देखने को मिलेगा।