फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   केंद्रीय एजेंसियों से भी सरकार ने मांगी रिपोर्ट

केंद्रीय एजेंसियों से भी सरकार ने मांगी रिपोर्ट

Mon, 06 Nov 2017 01:10 AM IST
Updated Mon, 06 Nov 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय एजेंसियों से भी सरकार ने मांगी रिपोर्ट
बीते 29 अक्तूबर को कंदवा थाना क्षेत्र के लक्ष्मनपुर गांव में गली विवाद में हुई दो हत्याओं के मामले में परिवार के लोगों द्वारा स्थानीय विधायक की भूमिका पर उठे सवालों के बाद केंद्र सरकार ने पूरे प्रकरण के बाबत रिपोर्ट तलब की है। सूत्रों की मानें तो इस प्रकरण से जुड़े सभी तथ्यों के बाबत सेंट्रल एजेंसियों से रिपोर्ट दिए जाने को कहा गया है।
विज्ञापन

कंदवा थाना क्षेत्र के लक्ष्मनपुर गांव में गली का विवाद वर्षों से चला आ रहा था। कुछ माह पूर्व विवाद ने इतना तूल पकड़ा कि मामला थाने पर पहुंच गया। कंदवा पुलिस की सुस्त कार्यवाही के चलते विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। नतीजतन 29 अक्तूबर को यह गली विवाद खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। इस गोलीकांड में ग्राम प्रधान संजय सिंह के मासूम पुत्र अंशुमान सिंह (डेढ़ वर्ष) और परिवार के ही अंगनू सिंह (50) की मौत हो गई थी। घटना से क्षुब्ध परिवारवालों ने पूरे प्रकरण में सीधे तौर पर सैयदराजा विधायक सुशील सिंह को जिम्मेदार ठहराया। बताया कि आरोपित ज्ञान सिंह एमएलसी बृजेश सिंह के प्रतिनिधि साजन का रिश्तेदार लगता है। जिसके चलते क्षेत्रीय विधायक के दबाव में पुलिस निष्क्रिय हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed