{"_id":"59da8b854f1c1b6f548b6700","slug":"131507494789-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुस्तकालय और आत्मरक्षा प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुस्तकालय और आत्मरक्षा प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ
Updated Mon, 09 Oct 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। साक्षर इंडिया फाउंडेशन की ओर से निर्मित निर्धन वर्ग के छात्रों के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय पुस्तकालय तथा महारानी लक्ष्मीबाई नि:शुल्क आत्मरक्षा प्रशिक्षण केंद्र का रविवार को शुभारंभ हुआ। इस दौरान मुख्य अतिथि क्षेत्रीय संगठन मंत्री भाजपा रत्नाकर तथा विशिष्ट अतिथि राज्य मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने उद्घाटन किया। विशिष्ट अतिथि ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि इस पुस्तकालय को पुस्तक बैंक बनाने की जरूरत है जिसमें लोगाें के घर में रखी पुरानी पुस्तकों को इसमें जमा किया जाए जिसका फायदा जरूरतमंद को मिल सके। पुस्तकालय से प्राइमरी स्कूलों को जोड़ने का सुझाव भी दिया।
मुख्य अतिथि ने पुस्तकालय और आत्मरक्षा प्रशिक्षण केंद्र को सामाजिक पुनरनिर्माण और सामाजिक चेतना के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा। कहा कि प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण प्राप्त प्रशिक्षु न केवल शारीरिक रूप से स्वस्थ होंगे बल्कि उनका नैतिक उत्थान भी होगा। फाउंडेशन की ओर से सुमित्रा देवी जन सद्भावना पुरसकार 2017 के अंतर्गत चिकित्सा सेवा क्षेत्र में हृदय रोग विशेषज्ञ बीएचयू डॉ. विकास अग्रवाल तथा समाज सेवा के क्षेत्र में अंजली अग्रवाल को स्मृति चिह्न प्रदान किया। स्वागत भाषण फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. सुनील मिश्रा द्वारा दिया गया।डॉ. उत्तम ओझा ने भी अपने विचार रखे। धन्यवाद ज्ञापन संस्था की सचिव डॉ. स्वाती एस मिश्रा और संचालन मनोज यादव ने किया।इस अवसर पर फाउंडेशन के छात्रों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया।प्रशिक्षक गुंजन मौर्या द्वारा आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर अशोक चौरसिया, इंद्रदेव मिश्रा, शीतल वर्मा, राहुल मिश्रा, दीपक राय, अखिलेश पाठक, महंत श्रवण दास, अभिनव सिंह आदि मौजूद रहे।