फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   साकेत नगर कॉलोनी में बदमाशों ने महिला की चेन छीनी

साकेत नगर कॉलोनी में बदमाशों ने महिला की चेन छीनी

Mon, 21 Aug 2017 01:55 AM IST
Updated Mon, 21 Aug 2017 01:55 AM IST
विज्ञापन
साकेत नगर कॉलोनी में बदमाशों ने महिला की चेन छीनी
वाराणसी। लंका थाना अंतर्गत साकेत नगर कॉलोनी में रविवार की रात चांदनी सिंह के गले पर झपट्टा मारकर बाइक सवार बदमाशों ने सोने की चेन छीन ली। चेन छीनने के बाद बदमाश तेजी से नरिया की ओर भाग निकले। सूचना पाकर पहुंची लंका थाने की पुलिस भुक्तभोगी से पूछताछ में जुटी हुई थी। घटना को लेकर कॉलोनी के लोगों ने नाराजगी जताते हुए क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक वारदातों को लेकर पुलिस की लचर कार्यशैली को दोषी ठहराया।
विज्ञापन

साकेत नगर कॉलोनी निवासी राकेश सिंह की पत्नी चांदनी सिंह दुर्गाकुंड से खरीदारी कर रविवार रात नौ बजे के लगभग पैदल ही वापस घर लौट रही थीं। चांदनी घर के समीप ही पहुंची थी कि पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने उनके गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन खींच ली। चेन की कीमत लगभग 50 हजार रुपये बताई गई है। उधर, चांदनी सिंह की चेन छीने जाने की जानकारी होने पर साकेत नगर कॉलोनी के लोग गुस्से में दिखे। सभी का कहना था कि सरेराह बदमाश चेन छीन कर भाग जा रहे हैं और पुलिस देखती रह जा रही है। कॉलोनी के लोगों ने मौका मुआयना करने पहुंचे पुलिसकर्मियों से क्षेत्र में गश्त और सक्रियता बढ़ाने की मांग की। कहा कि वारदात का जल्द खुलासा न हुआ तो पुलिस महकमे के उच्चाधिकारियों से मिलकर शिकायत की जाएगी।
विज्ञापन

चितईपुर में चेन छीन कर भाग रहे पांच में से एक धराया
वाराणसी। लंका थाना की साकेत नगर कॉलोनी में चेन छीनने की घटना के थोड़ी ही देर बाद ऐसी वारदात चितईपुर में हुई। सुसुवाही क्षेत्र की विश्वकर्मा नगर कॉलोनी निवासी पन्नालाल यादव चितईपुर से सब्जी खरीद कर घर जा रहे थे। इसी दौरान पांच बदमाशों ने उन्हें रुकने का इशारा किया। न रुकने पर ईंट से सिर पर वार कर दिया। जमीन पर गिरे पन्नालाल के गले से सोने की चेन और जेब में मौजूद पर्स से सोने की चेन छीनकर बदमाश भागने लगे। पन्नालाल ने शोर मचाया तो आसपास मौजूद लोगों ने एक को पकड़ लिया जबकि चार भाग निकले। पकड़े गए बदमाश को चितईपुर पुलिस चौकी पर सौंप दिया गया। चितईपुर निवासी बदमाश से पुलिस पूछताछ में जुटी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed