फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   झमाझम बारिश से दर्जनों कच्चे मकान धराशाई

झमाझम बारिश से दर्जनों कच्चे मकान धराशाई

Wed, 12 Jul 2017 02:11 AM IST
Updated Wed, 12 Jul 2017 02:11 AM IST
विज्ञापन
झमाझम बारिश से दर्जनों कच्चे मकान धराशाई
वाराणसी। पूरे पूर्वांचल में पिछले रविवार से हो रही झमाझम बारिश के कारण कई कच्चे मकान धराशाई हो गये। वहीं मलबे में दबने से कई लोगों सहित मवेशियों के घायल होने की सूचना है। लगातार बारिश से सड़कों, गलियों में पानी जमा होने तथा फिसलन और कीचड़ से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं लगातार बारिश और तेज हवा के चलते कई पेड़ भी गिर गए।
विज्ञापन

चौबेपुर प्रतिनिधि के अनुसार भन्दहाकलां गांव में मंगलवार को दोपहर उमा सिंह का कच्चा मकान व टिन शेड जमींदोज हो गया। इस दौरान टीन शेड में पशुओं के लिए भूसा निकाल रहे सुशील श्रीवास्तव, प्रीतम सिंह, जुगनू सिंह, सतीश और हिमांशु मलबे में दबकर घायल हो गए। मकान में रखे घरेलू सामान व टीनशेड में रखा भूसा सहित अन्य सामान मलवे में दब गये। इसी तरह बारिश के कारण अजांव गांव में जीऊत पाल का कच्चा मकान भरभरा कर गिर गया जिससे हजारों का सामान मलबे मे दबकर नष्ट हो गया। दानगंज प्रतिनिधि के अनुसार चोलापुर थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव में पप्पूराम का कच्चा मकान गिर गया जिससे मकान में रखा कुूछ सामान मलबे में दब गया। परिवार के सदस्य भी मकान में मौजूद रहे लेकिन वे बाल-बाल बच गये। वहीं वाराणसी- आजमगढ़ मार्ग पर स्थित दानगंज बाजार में पानी लगने के कारण व्यापारी परेशान रहे। व्यापारियों ने बताया कि सड़क की पटरी पर बनी नाली जाम होने की वजह से पानी की निकासी नहीं हो पा रही है जिससे सड़क पर पानी लगा हुआ है।
विज्ञापन

पिंडरा प्रतिनिधि के अनुसार लगातार बारिश के कारण समोगरा के मजदूर जयप्रकाश पटेल का आधा कच्चा मकान पहले से गिरा पड़ा था। सोमवार की रात्रि में बारिश के दौरान बचा आधा कच्चा मकान भी गिर गया। जिससे पूरा परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया। सूचना पर पहुंचे लेखपाल शिवपूजन ने मौका मुआयना कर आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। वहीं जमापुर में हिन्दलाल पटेल का कच्चा घर ढह गया। जिससे घर में रखा गृहस्थी का सामान दब गया। ग्रामीणों के मुताबिक संयोग से पूरा परिवार दूसरे घर में सोया था वरना बड़ा हादसा हो सकता था। बारिश व तेज हवा के कारण कई पेड़ भी धराशायी हो गये। कीचड़ व जलजमाव पीएचसी पिंडरा में पानी भर गया है। वही क्षेत्र के पिंडरा, फुलपुर, सिंधोरा, कठिराव समेत अनेक बाजारो में जलजमाव से जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। दुकानों में पानी घुस गया है। सेवापुरी प्रतिनिधि के अनुसार पंचक्त्रसेशी के तीसरे तीर्थ पड़ाव स्थल रामेश्वर में न्यू मार्केट के पास कई दिनों से सड़क पर जमा बरसात पानी को मंगलवार को एसओ सन्तोष कुमार राय ने खड़ा होकर अस्थायी नाली बनाकर पानी निकलवाकर कावरियों व श्रद्धालुओं को आने योग्य बनवाया। सड़क से बरसाती पानी निकलने से व्यापारियों सहित राहगीरों ने खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed