फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   आज हो सकता है चांद, ईद की तैयारियां शबाब पर

आज हो सकता है चांद, ईद की तैयारियां शबाब पर

Sun, 25 Jun 2017 02:03 AM IST
Updated Sun, 25 Jun 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
आज हो सकता है चांद, ईद की तैयारियां शबाब पर
वाराणसी। ईद की तैयारियां शबाब पर हैं। ईद को महज अब एक दिन का वक्त रह गया है। पूरी उम्मीद है कि इस बार चांद 29 का हो, इस लिहाज से ईद सोमवार को होगी। ऐसे में ईद की खरीदारी जोरों पर है। दालमंडी से लेकर नई सड़क, गोदौलिया, दशाश्वमेध, गुरुबाग, हथुआ मार्केट समेत शहर के तमाम शॉपिंग मॉल ओर कॉम्प्लेक्स में इस वक्त ईद की जमकर खरीदारी हो रही हैं।
विज्ञापन

ईद पर कपड़ों से लेकर फुटवियर, ज्वेलरी, होम फर्निशिंग आदि तक की खरीदारी होती है। इस वक्त महिलाएं कपड़ों के साथ ही मैचिंग ज्वेलरी, सैंडल वगैरह की खरीदारी में जुटी हैं। बच्चों व बड़ों के लिए कुर्ता पायजामा के साथ मैचिंग सदरी और जैकेट की शॉपिंग हो रही है। इसके अलावा रंग-बिरंगी दमिश्क, ओमान, तुर्की की टोपियां, जूतियां, नागरे भी खरीदे जा रहे हैं।
विज्ञापन

मौका ईद का है और अब वक्त कम रह गया है तो सेवई की खरीदारी भी खूब हो रही है। ईद पर मेहमाननवाजी के लिए सेवइयों की खरीदारी जोर-शोर से हो रही है। उधर घरों में महिलाएं साफ-सफाई और घर के इंटीरियर को सजाने संवारने में लग गई हैं। घर के कोने कोने की सफाई और उसे करीने से सजाने का काम जोरों पर हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जामा मस्जिद में हुआ रोजा इफ्तार
वाराणसी। तौहीद फाउंडेशन की ओर से शनिवार को जलालीपुरा स्थित जामा मस्जिद में रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया। रोजेदारों ने एक साथ इफ्तार किया। नमाज के बाद उन्होंने मुल्क की सलामती की दुआ की। इस मौके पर हाजी ओकास अंसारी, सूफियान अंसारी, सलाम अंसारी, फैसल अमीन, कासिफ, रमजान अली, महफूज आदि मौजूद रहे। उधर, रामनगर के मच्छरहट्टा वार्ड में सपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष मुख्तार कुरैशी के आवास पर रोजा इफ्तार हुआ। हिंदू व मुस्लिम समुदाय ने एक साथ इफ्तार किया। नमाज हाफिज वसीम ने अदा कराई। इस मौके पर सतीश श्रीवास्तव, डॉ. मोइन, अशरफ, राइन, महताब, खालिद, वकील कुरैशी, शकील, रहीम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed