{"_id":"5942ef2e4f1c1b93478b4839","slug":"131497558830-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशेड़ी ट्रक चालक ने मचाया कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशेड़ी ट्रक चालक ने मचाया कोहराम
Updated Fri, 16 Jun 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आराजीलाइन। रोहनिया थाना अंतर्गत जक्खिनी, नरोत्तमपुर और शहंशाहपुर में गुरुवार की रात एक ट्रक काल बन कर दौड़ा। इस दौरान ट्रक ने मैजिक, अप्पे और बोलेरो को टक्कर मारी। इसके साथ ही सात लोगों को टक्कर मारकर घायल कर दिया। सूचना पाकर यूपी 100 की पीआरवी के पुलिसकर्मियोें ने ट्रक का पीछा किया और मिर्जापुर पुलिस की मदद से अदलपुरा में उसे पकड़ लिया। पुलिस उसे रोहनिया थ्?ाने ले गई। पुलिस के अनुसार चालक नशे में धुत था।
मिर्जापुर जनपद के अदलपुरा कुशहां से गुरुवार की रात ट्रक लेकर एक युवक जक्खिनी त्रिमुहानी पहुंचा। वापसी के दौरान उसने एक अप्पे को टक्कर मार दी। इस हादसे में अप्पे के ऊपर लदी शादी की रोड लाइट चकनाचूर हो गई। इसके बाद उसने पास में ही खड़ी मैजिक को टक्कर मारी और फिर एक बाइक सवार को भी क्षतिग्रस्?त कर दिया। इसके बाद वहां से भाग निकला। कुछ दूर आगे जाने पर उसने नरोत्तमपुर गांव में सब्जी बेचकर लौट रहे कोईरान निवासी रामनिहोर मौर्या और खंजाटी को टक्कर मारकर घायल किया।
शहंशाहपुर गांव में मुन्ना केशरवानी, जक्खिनी निवासी संजय और कमलेश को भी टक्कर मार दी। इसी गांव में माध्यमिक शिक्षक सेवा संघ के जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह पटेल की बोलेरो पर टक्कर मारते हुए तेजी से भागा। ट्रक का पीछा कर पकड़ने वाली पीआरवी 630 के पुलिसकर्मियों को एसएसपी ने 3000 रुपये का ईनाम देने की घोषणा की है।