फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   13 people died due to lightning in these districts of Purvanchal, 50 animals died in Mirzapur

पूर्वांचल के इन जिलों में बिजली गिरने से 14 लोगों की मौत, मिर्जापुर में 50 पशुओं की चली गई जान

Sat, 04 Jul 2020 09:18 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 04 Jul 2020 09:18 PM IST
विज्ञापन
13 people died due to lightning in these districts of Purvanchal, 50 animals died in Mirzapur
बिजली (डेमो)

मिर्जापुर, आजमगढ़ और वाराणसी मंडल में शनिवार को बिजली गिरने से 14 लोगों की जान चली गई जबकि 10 लोग झुलस गए। मिर्जापुर में भाई-बहन समेत छह लोगों की मौत हुई है। यहां 50 से ज्यादा पशुओं की जान चली गई। भदोही और गाजीपुर में दो-दो, और आजमगढ़, जौनपुर और सोनभद्र में एक-एक व्यक्ति की जान चली गई।

विज्ञापन

 
मिर्जापुर जिले में देहात कोतवाली के टांड गांव निवासी सोनू (13), राजगढ़ के ददरा पहाड़ी गांव में पवन (10) और उसकी बहन पूनम (14), मड़िहान थाना क्षेत्र के रामपुर रेक्शा गांव निवासी बालनाथ (45), गुलालपुर निवासी पिंटू (25) की बिजली गिरने से मौत हो गई।  लालगंज थाना क्षेत्र के नदगहना गांव में धोबहा देवघटा निवासी वीरेंद्र (32) की जान चली गई। यहीं की करिश्मा (30) पत्नी महेश झुलस गईं।
विज्ञापन


आजमगढ़ जिले में देवगांव कोतवाली क्षेत्र के मरहती गांव की समराजी (45) पत्नी राजकुमार यादव और जहानागंज थाना क्षेत्र के गंभीरपुर गांव में 15 वर्षीय निखलेश कुमार पुत्र हीरालाल की मौत हो गई। वहीं 24 वर्षीय सन्तोष पुत्र लक्ष्मण, 15 वर्षीय अर्जुन पुत्र रामचन्द्र और 15 वर्षीय सूरत पुत्र सुबाष झुलस गए। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोनभद्र  में जाताजुआ गांव में श्रवण कुमार (35) ने वज्रपात के बाद मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि महिला अनिता देवी (30) झुलस गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

जौनपुर के सरपतहां थाना क्षेत्र के मनवल गांव निवासी अशोक के खेत में धान की रोपाई हो रही थी। उनका पुत्र अभिनेष (16) खाना लेकर खेत में पहुंचा था। इसी दौरान बिजली गिरने से उसकी मौत हो गई। वहीं गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के भदेवरा गांव निवासी मूलचंद की पत्नी मुन्नी बनवासी (45) और बेटी ममता (16) और सिरकोनी में दो सगे भाई छोटू (13) और फोटू यादव (11)  बिजली गिरने से झुलस गए।  

गाजीपुर जिले के जमनिया के दरोली में अंजू देवी (25) और नूरपुर गांव निवासी कांता (50) की बिजली गिरने से मौत हो गई। नूरपुर की रीता झुलस गई। भदोही जिले के सरई राजपुतानी गांव में आरती (16) पुत्री नाटे और सराय छत्रशाह बनकट गांव में सुमन (16) की बिजली गिरने से जान चली गई। चकजिवरानी गांव में दंपती समेत पांच अन्य लोग घायल हो गए। भिखारीरामपुर गांव में पांच बकरियों की मौत हो गई।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed