{"_id":"69e53caed1b548077509ffe0","slug":"13-mens-teams-registered-for-the-hockey-league-varanasi-news-c-20-vns1056-1362959-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: हॉकी लीग के लिए पुरुष वर्ग की 13 टीमों ने पंजीकरण कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: हॉकी लीग के लिए पुरुष वर्ग की 13 टीमों ने पंजीकरण कराया
विज्ञापन
वाराणसी। हॉकी लीग में खेलने के लिए पुरुष वर्ग की 13 टीमों ने पंजीकरण करा लिया है। हाॅकी वाराणसी अध्यक्ष डॉ. एके सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में खेलने के लिए अबतक जिले के 12 संस्थानों, एकेडमियों और क्लबों की टीमों ने पंजीकरण करा लिया है। महिला और पुरुष वर्ग की टीमें 23 अप्रैल तक पंजीकरण करा सकती हैं। चार साल बाद शुरू हो रही लीग 29 अप्रैल से 8 मई तक लालपुर के डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में खेली जाएगी।
प्रतियोगिता में 40 प्लस आयु वर्ग के अनुभवी खिलाड़ी भी हिस्सा लेंगे। वे एक बार फिर अपनी फिटनेस, स्किल और गेम सेंस से यह साबित करेंगे कि हॉकी के प्रति जुनून उम्र का मोहताज नहीं होता। इसमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। प्रतियोगिता के लिए अब तक 40 प्लस एकादश के अलावा काशी हिंदू विश्वविद्यालय, काशी विद्यापीठ, पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल, स्पोर्ट्स हॉस्टल वाराणसी, विवेक एकेडमी, यूपी कॉलेज, गंगापुर हॉकी अकादमी, कैंट स्टार हॉकी क्लब, विकास क्लब, सिगरा एकादश, इंपीरियल क्लब और लालपुर एकादश जैसी मजबूत टीमों ने पंजीकरण करा लिया है।
हाॅकी वाराणसी अध्यक्ष डॉ. एके सिंह ने बताया कि सभी टीमों को चार ग्रुप में बांटा जाएगा। ग्रुप की शीर्ष टीम सेमीफाइनल और फाइनल में खेलेंगी। महिला वर्ग की टीम को भी इस लीग में शामिल किया गया है। इच्छुक महिला टीमें 23 अप्रैल तक पंजीकरण करा सकती हैं।