{"_id":"60881cd68ebc3e8d1a154f31","slug":"13-deaths-due-to-corona-1691-positive-294-patients-become-healthy","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी : कोरोना से 13 की मौत, 1691 मिले पॉजिटिव, 294 मरीज हुए स्वस्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी : कोरोना से 13 की मौत, 1691 मिले पॉजिटिव, 294 मरीज हुए स्वस्थ
Tue, 27 Apr 2021 07:46 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 27 Apr 2021 07:46 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच कराते लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना की दूसरी लहर में जिले में हर दिन कोरोना के हजार से अधिक मामले सामने आ रहे हैं। मंगलवार को जिले में 1691 कोरोना पॉज़िटिव केस सामने आए हैं। वहीं कोरोना से होने वाली मौत का ग्राफ भी बढ़ा है। मंगलवार को सबसे ज्यादा कोरोना से 13 मरीजों की मौत भी हुई है। इसी के साथ जनपद में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 519 हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी में कोरोना के अब तक कुल 60473 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं मेडिकल बुलेटिन के अऩुसार मंगलवार को 294 मरीजों ने कोरोना से जंग जीत ली है और अब स्वस्थ हैं, जिसमें होम आइसोलेशन कर रहे कुल 259 मरीज और विभिन्न अस्पतालों से 35 मरीजों को छुट्टी मिल गई है।
वाराणसी में अब तक कुल 38972 लोग होम आइसोलेशन में, वहीं 3126 मरीज विभिन्न अस्पतालों में स्वस्थ हो चुके हैं। आज मिले पॉजिटिव मरीजों के बाद जनपद में वर्तमान में 17856 एक्टिव कोरोना केस हैं। वहीं कुल 42098 लोग अब तक इस बीमारी से जंग जीतकर स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन