फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   शाह बोले, एयर स्ट्राइक से राहुल और गठबंधन में रहा मातम-AZAMGARH

शाह बोले, एयर स्ट्राइक से राहुल और गठबंधन में रहा मातम-AZAMGARH

Thu, 16 May 2019 10:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2019 10:31 PM IST
विज्ञापन
शाह बोले, एयर स्ट्राइक से राहुल और गठबंधन में रहा मातम-AZAMGARH
बलिया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि पुलवामा हमले के बाद जब मोदी ने सर्जिकल स्ट्राइक कराई तो पाकिस्तान के साथ राहुल गांधी, सपा और बसपा कार्यालय में लोग मातम में डूबे थे। ये वही लोग थे जिनकी सरकारों में पाकिस्तान के लोग हमारे सैनिकों के सिर काट ले जाते थे। तब देश के प्रधानमंत्री मौनी बाबा मौन रहते थे। अमित शाह गुरुवार को सिकंदरपुर और और चितबड़ागांव में स्थित एक पैलेस के सामने सलेमपुर के रवींद्र कुशवाहा तथा बलिया के प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह मस्त के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पुलवामा हमले के बाद देश में आक्रोश था। पाकिस्तान ने भी सेना बिछा दी। डर था कि मोदी सरकार फिर से सर्जिकल स्ट्राइक करेगी। मोदी ने वही किया। मोदी के आदेश पर वायु सेना ने बालाकोट में घुसकर आतंकियों को ठिकाने लगा दिया। देशभर में खुशी की लहर थी लेकिन दो जगहों पर लोग छाती पीटकर लोग रोने लगे। एक पाकिस्तान में और दूसरा मायावती, अखिलेश और राहुल बाबा के कार्यालय में। राहुल बाबा के चेहरे का नूर उड़ गया था।
विज्ञापन

कहा कि राहुल बाबा और मायावती-अखिलेश को अगर आतंकियों से इलू इलू करना है तो करो पर यह मोदी की सरकार है। पाकिस्तान से गोली आएगी तो यहां से गोला जाएगा। देश की सुरक्षा के साथ हम समझौता नहीं कर सकते। कहा कि कश्मीर में अखिलेश और राहुल बाबा के साथी उमर अब्दुल्ला कहते हैं कि कश्मीर में अलग प्रधानमंत्री होना चाहिए पर राहुल बाबा कान खोलकर सुन लें कि नरेंद्र मोदी सरकार जब तक यहां हैं, भाजपा के लोगों के शरीर में जब तक प्राण है, कश्मीर को इस देश से कोई अलग नहीं कर सकता। न ही वहां कोई प्रधानमंत्री अलग से बनने देंगे। उन्होंने जनसमूह से आह्वान किया कि एक बार और नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री चुने और भाजपा कश्मीर से धारा 370 को उखाड़कर फेंकेगी। कहा कि कांग्रेस के घोषणापत्र में कहा गया है कि देश से देशद्रोह कानून को हटा दिया जाएगा। किसलिए हटाएंगे। जेएनयू में नारे लगते हैं, हिंदुस्तान तेरे टुकड़े होंगे। क्या ऐसे लोगों के समर्थन में देशद्रोह कानून हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाकिर नाइक है श्रीलंका बम विस्फोट का मास्टर माइंड : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि जाकिर नाइक ही श्रीलंका में हुए बम विस्फोट का मास्टर माइंड है। उन्होंने कहा कि उससे किसी ने पूछा कि भारत कब आओगे तो उसने कहा कि 27 मई के बाद जब भारत में राहुल गांधी की सरकार बन जाएगी। उसे यकीन है कि उस आतंकी को भारत में कांग्रेस की सरकार कुछ नहीं कहेगी। कहा इस बार भी मोदी सरकार ही आएगी और जाकिर नाइक भारत आया तो उसे जेल की सलाखों के पीछे कर दिया जाएगा।

जनता को 70 वर्षों से था मोदी जैसे नेता का इंतजार: अमित शाह ने कहा कि पूरे देश में मोदी-मोदी का नारा लग रहा है। यह महज चुनावी नारा नहीं देश के सवा सौ करोड़ देशवासियों का आशीर्वाद है। 23 मई के बाद देश में एक बार फिर मोदी की सरकार चुनकर आएगी। देेश की जनता 70 सालों से मोदी जैसे नेता का ही इंतजार कर रही थी जो देश के गरीबों, पिछड़ों आदिवासियों के लिए काम कर सके। कहा कि मोदी ने पिछले 20 सालों से कोई छुट्टी नहीं ली है। वहीं राहुल बाबा जब छुट्टी पर जाते हैं तो पता ही नही चलता, कहां चले गए हैं। उनकी मां भी ढूंढती है कि बेटवा कहां चले गए। राहुल और उनके परिवार के लोगों ने 55 साल शासन किया। देश के गरीबों के लिए कुछ नहीं किया। मोदी ने पिछले पांच सालों में सात करोड़ माताओं और बहनों को उज्ज्वला के तहत गैस कनेक्शन दिया, 12 करोड़ शौचालय, दो करोड़ मकान, 50 करोड़ लोगों को आयुष्मान योजना के तहत पांच लाख तक का स्वास्थ्य बीमा दिया। कांग्रेस, सपा-बसपा के शासन काल में ऐसा नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed