{"_id":"5cdc80efbdec22071a388a73","slug":"121557954799-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशी से तय होगा पूर्ण से प्रचंड बहुमत का रास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी से तय होगा पूर्ण से प्रचंड बहुमत का रास्ता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा- छह चरणों में हुए मतदान से भाजपा सरकार के पूर्ण बहुमत का रास्ता साफ हो गया है, मगर काशी सहित सातवें चरण के मतदान से इसे प्रचंड बहुमत में बदलना है। पिछले पांच साल में हर क्षेत्र में हुए विकास कार्य का ही करिश्मा पूर्ण जनादेश है। इन कामों को आगे बढ़ाने के लिए मजबूत कार्ययोजना तैयार है।
चौकाघाट स्थित सांस्कृतिक संकुल में महिला मोर्चा की ओर से आयोजित मातृ शक्ति समागम में बुधवार को विदेश मंत्री ने कहा- किसी भी सरकार का आंकलन पांच कसौटियां होती हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा व सम्मान, वैश्विक नीति, अर्थव्यवस्था, राष्ट्रीय विकास और लोक कल्याण की कसौटी पर केंद्र सरकार का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया। मुंबई हमले का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय 126 भारतीयों के अलावा 40 लोग 14 देशों के थे, जिनकी मौत हुई थी। इन देशों को साथ लेकर पाकिस्तान को अलग-थलग करने का मौका था, मगर तत्कालीन सरकार ने उसे गंवा दिया। मौजूदा सरकार ने उरी हमले के बाद सर्जिकल और पुलवामा हमले के बाद एयर स्ट्राइक कर पाकिस्तान को सबक सिखाया और अंतरराष्ट्रीय समर्थन भी प्राप्त किया।
उन्होंने आर्गेनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन की पहली बैठक में भारत को मिले निमंत्रण और पाक के विरोध के बाद हुए अपमान का जिक्र किया और कहा कि 50 साल बाद फिर भारत को आमंत्रण मिला तो पाक ने विरोध किया, मगर पाकिस्तान की कुर्सी खाली थी और भारत मंच पर था। अजहर मसूद का वैश्विक आतंकवादी घोषित होना सरकार की सैन्य और कूटनीतिक जीत थी। उन्होंने विदेशों में पीएम मोदी की रैलियां, एक ट्विट पर फंसे लोगों की भारत वापसी सहित अन्य मामलों का भी जिक्र किया। उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और अपने 42 साल के राजनीतिक अनुभवों को साझा किया। इस दौरान दर्शना सिंह, कमलावती सिंह, नवरतन राठी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।