फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   भैरवाष्टकम से किया काल भैरव का पूजन

भैरवाष्टकम से किया काल भैरव का पूजन

Thu, 16 May 2019 02:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2019 02:43 AM IST
विज्ञापन
भैरवाष्टकम से किया काल भैरव का पूजन
वाराणसी। रोड शो के बाद प्रियंका गांधी ने काशी विश्वनाथ मंदिर और काल भैरव मंदिर में दर्शन-पूजन किया। प्रियंका रोड शो करते हुए रात 9:12 बजे गोदौलिया पहुंच गई थीं। यहां से कार द्वारा वह छह मिनट में ज्ञानवापी पहुंचीं। 9:20 बजे जब वह बाबा दरबार पहुंचीं, वहां शृंगार भोग आरती चल रही थी। इस कारण उन्होंने उत्तरी चौखट के बाहर ही मत्था टेककर पूजन किया और आशीर्वाद की कामना की। अर्चक राजेश पाठक ने पूजन कराया।
विज्ञापन

इसके उपरांत वह रात 9:30 बजे वह काल भैरव मंदिर पहुंचीं और मत्था टेक कर जीत का आशीर्वाद मांगा। प्रियंका ने यहां भैरवाष्टकम से सविधि पूजन-अर्चन किया। इस दौरान प्रियंका ने बाबा को बर्फी और फूलमाला अर्पित कर लोकसभा चुनाव में पार्टी की जीत के लिए आशीर्वाद मांगा। मंदिर के पुजारी प्रकाश योगेश्वर और मोहित योगेश्वर की अचार्यवत्व में तीन ब्राह्मणों ने पूजन-अर्चन कराया।
विज्ञापन

यहां दर्शन के बाद वह जैसे ही बाहर निकलीं, मंदिर दरवाजे पर बैठे कुत्तों को देख कर रुक गईं। उन्होंने अपने हाथ से कुत्तों को बर्फी खिलाई। इस दौरान मंदिर के बाहर खड़े कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रियंका का हर हर महादेव के जयघोष के साथ स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed