{"_id":"5cdb0172bdec22073561ba2f","slug":"121557856626-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मऊ : मधुबन में स्वामी प्रसाद मौर्य की जनसभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊ : मधुबन में स्वामी प्रसाद मौर्य की जनसभा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मधुबन/कोपागंज (मऊ)। मोदी सरकार ने विकास का जो माडल बनाया है। वह पूर्व की सरकारों के लिए एक नजीर है। सपा बसपा एवं कांग्रेस ने देश की जनता की आंखों में धूल झोंका है। ये बातें प्रदेश के श्रममंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने मधुबन के पांती रोड स्थित मैदान में मंगलवार को भाजपा की चुनावी सभा में कहीं। कोपागंज के दौढ़ाचवर की सभा में कहा कि मायावती दलितों का स्वाभिमान बेच कर पार्टी चला रही हैं। सपा ने गुंडों बदमाशों को टिकट दिया है।
सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने 120 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास किया है। जिससे 32 लाख युवाओं को रोजगार के अवसर सुलभ होंगे। 9 करोड़ लोगों को शौचालय, 12 करोड़ किसानों को किसान सम्मान, 50 करोड़ रोगियों को नि:शुल्क इलाज का लाभ, साढ़े तीन करोड़ गरीबों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया है। मंत्री दारा सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार ने चौहान, राजभर, यादव, पासी जातियों का मान बढ़ाया है। मंत्री अनिल राजभर एवं राज्यसभा सदस्य सकलदीप राजभर ने बिना नाम लिए सुभासपा पर हमला बोला। कहा कि राजभर समाज को सुहेलदेव के नाम पर ठगा गया। एक पार्टी के अध्यक्ष ने राजा सुहेलदेव के नाम से पार्टी बनाई, जनता से वादा किया कि वह परिवार के किसी भी सदस्य को राजनीति में नही लाएंगे लेकिन बाद में उन्होंने बेटे, पत्नी सहित रिश्तेदारों को टिकट देने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया। लेकिन बीजेपी ने सकलदीप राजभर को राज्यसभा सदस्य एवं अनिल राजभर को मंत्री बनाने के साथ ही हरिनारायन राजभर को दोबारा टिकट देकर सिद्ध कर दिया कि राजभर समाज के हितों की चिंता केवल वही करती है।