फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   घोसी के सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी पर दुष्कर्म का मुकदमा

घोसी के सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी पर दुष्कर्म का मुकदमा

Fri, 03 May 2019 02:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2019 02:19 AM IST
विज्ञापन
घोसी के सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी पर दुष्कर्म का मुकदमा
वाराणसी। मऊ जिले की घोसी लोकसभा सीट से सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी अतुल राय के खिलाफ बुधवार रात लंका थाने में दुष्कर्म, धोखाधड़ी और धमकाने सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई बलिया जिले के नरही थानाक्षेत्र की मूल निवासी और यूपी कॉलेज की पूर्व छात्रा की तहरीर पर की गई है। पीड़िता ने अपने फेसबुक अकाउंट पर दो मिनट तैंतीस सेकेंड का वीडियो पोस्ट किया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उधर, लंका पुलिस पीड़िता को मेडिकल मुआयना के लिए भेजने के साथ ही प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस से परिजनों की जान की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

लंका थाने पहुंची पीड़िता के अनुसार, उसने 2015 में यूपी कॉलेज से पढ़ाई पूरी की। छात्रसंघ का चुनाव लड़ने के दौरान गाजीपुर जिले के भांवरकोल थाना के बीरपुर निवासी अतुल राय से उसका संपर्क हुआ। वह उसे फोन और मेसेज करने लगा। पीड़िता ने बताया कि उसके पिता की मौत हो चुकी है, इसे लेकर अतुल राय कहता था कि तुम अच्छे से पढ़ो और कभी किसी प्रकार की कमी न महसूस करना। अतुल ने मार्च 2018 में उसे लंका थाना के चितईपुर स्थित अपार्टमेंट के अपने फ्लैट पर बुलाया और कहा कि उसकी पत्नी भी साथ है। पीड़िता के अनुसार, जब वह फ्लैट पर पहुंची तो वहां कोई नहीं था। अतुल ने उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो बना ली। इसके बाद ब्लैकमेल कर कई बार दुष्कर्म किया और मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी देता रहा। इस बीच अतुल दबाव बनाता था कि पीड़िता बसपा के अन्य बड़े नेताओं के पास भी जाए, लेकिन वह इंकार करती रही।
विज्ञापन

पीड़िता के अनुसार, उसने अतुल राय को लोकसभा चुनाव लड़ते देखा तो सोचा कि ऐसे शख्स की असलियत सबके सामने लाई जाए। इसी वजह से उसने फेसबुक पर आपबीती का वीडियो पोस्ट किया और लंका थाने में तहरीर दी। इंस्पेक्टर लंका ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी से पूछताछ के लिए पुलिस की एक टीम मऊ रवाना की गई है। तथ्यों और साक्ष्य के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed