{"_id":"5c841f4fbdec2214593a8329","slug":"121552162639-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 हजार का इनामी चढ़ा पुलिस के हत्थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 हजार का इनामी चढ़ा पुलिस के हत्थे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। प्रयागराज के थाना हंडिया क्षेत्र में बसंत लाल अपहरण कांड में वांछित 25 हजार रुपये का इनामी (प्रयागराज में घोषित) लल्ला पांडेय उर्फ कुशाग्र (22) को सिगरा पुलिस ने शुक्रवार की रात गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को सीओ चेतगंज अंकिता सिंह ने पत्रकारों को बताया कि चौकी प्रभारी रोडवेज मिर्जा रिजवान बेग को चेकिंग के दौरान सनबीम स्कूल लहरतारा की तरफ से एक व्यक्ति आता दिखा। जब उसे रोका गया तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी में पुलिस को एक तमंचा, जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
सीओ ने बताया कि अपहरण कांड के वांछित कुशाग्र पर प्रयागराज में 25000 रुपये का इनाम घोषित है। लल्ला अपने साथी बृजेश मिश्रा, राजा दूबे, रोशन सिंह व आकाश मौर्या व विनीत उपाध्याय के साथ मिलकर उक्त अपहरण कांड में एक करोड़ की फि रौती मांगी थी। इसमें पांच लाख की फि रौती लेते समय इसके साथी वाहन सहित गिरफ्तार कर लिए गए थे। लल्ला, वाराणसी के बड़ागांव के भोपतपुर का निवासी है।