{"_id":"5c6db972bdec2258bd0c933b","slug":"121550694770-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आकर वृद्धा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आकर वृद्धा की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरहुआ। बड़ागांव थाना क्षेत्र के दुनियापुर गांव के सामने तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से 55 वर्षीय वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्रामीणों ने उन्हें पंडित दीनदयाल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने वृद्ध को मृत घोषित कर दिया।
दुनियापुर गांव के सामने बुधवार शाम करीब चार बजे श्यामदेई देवी (55) अपने पुत्र राजेंद्र प्रसाद के साथ साइकिल से भटौली गांव स्थित सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर अंगूठा लगाने जा रही थी। तभी नो एंट्री हरहुआ चौराहे से रामेश्वर की तरफ जा रहे ट्रक ने साइकिल में पीछे से टक्कर मार दी और फिर महिला को रौंदते हुए निकल गया। गंभीर रूप से घायल श्यामदेई को ग्रामीण हरहुआ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से उन्हें दीनदयाल अस्पताल रेफ र कर दिया गया। वहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने वृद्धा को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस कंट्रोल रूम को दी, इसके बावजूद तीन घंटे बाद बड़ागांव पुलिस पहुंची। पुलिस पहुंचने से पहले ही चालक ट्रक छोड़कर भाग चुका था। बड़ागांव पुलिस ने तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है।