फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   गंगा में जल परिवहन बस नाम का लोकार्पण

गंगा में जल परिवहन बस नाम का लोकार्पण

Fri, 01 Feb 2019 01:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Feb 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
गंगा में जल परिवहन बस नाम का लोकार्पण
वाराणसी। साढ़े पांच हजार करोड़ से गंगा में विकसित जल परिवहन सेवा का नियमित संचालन न हो पाने से कोई लाभ नहीं मिल पा रहा। वाराणसी से हल्दिया तक जलमार्ग पर लोकार्पण के बाद फिर पानी के जहाज नहीं लौटे हैं। आईडब्लूएआई के पास अंतरराष्ट्रीय कंपनियों की बुकिंग तो आई है पर उसे जलपोत नहीं मिल रहे हैं तो वहीं छोटे उद्यमी जलमार्ग को महंगा सौदा बता रहे। ऐसे में जलमार्ग को परिवहन का चौथा सशक्त माध्यम बनाने के सपने पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल रामनगर के राल्हूपुर में ढाई सौ करोड़ की लागत से तैयार मल्टीमोडल टर्मिनल देश को समर्पित किया था। इस दौरान कोलकाता से आए पेप्सिको के 16 कंटेनर को वाराणसी लाया गया था। इसके बाद यहां से इतने ही कंटेनर लेकर जलपोत रवाना हुआ था। इसके बाद से न तो कोई जलपोत वाराणसी आया और न ही यहां से गया। सूत्रों की माने तो जलपरिवहन के लिए कई बड़ी कंपनियों ने अपने उत्पाद जलमार्ग से भेजने पर सहमति जताई है। जलपोत की कमी के चलते सामानों का आवागमन नहीं हो पा रहा है। आईडब्लूएआई को जलपोत निर्माण के क्षेत्र में बड़े निवेश का इंतजार है। वहीं दूसरी ओर वाराणसी व आसपास के उद्यमी जलमार्ग से अपने सामान फिलहाल हल्दिया के रास्ते दूसरे देश नहीं भेज रहे। इसका कारण हल्दिया तक लगने वाला लंबा समय और हल्दिया पोर्ट पर सामान के रख रखाव की उचित व्यवस्था न होना है। गंगा में जलपरिवहन में निरंतरता आने में अभी पांच से छह महीने और लग सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed