{"_id":"5c12c13f42c7925d2233a920","slug":"121544732991-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनरेटर से रोशन होगी टेंट सिटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनरेटर से रोशन होगी टेंट सिटी
Updated Fri, 14 Dec 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। जनवरी में 21 से 23 तक होने वाले विश्व प्रवासी भारतीय सम्मेलन में टेंट सिटी में विद्युत आपूर्ति जनरेटर से की जाएगी। विद्युत विभाग से कनेक्शन लेकर बिजली का इस्तेमाल करना काफी महंगा होने के कारण जनरेटर से विद्युत आपूर्ति का निर्णय लिया गया है। यहां सभी व्यवस्थाएं पूरी होने के बाद विद्युत विभाग की ओर से लाइटिंग की जांच होगी। इसके बाद वहां जनरेटर से विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
ऐढ़े में टेंट सिटी बनाई जा रही है। जहां पर सारी व्यवस्थाएं पूरी होने के बाद बिजली का कनेक्शन दिया जाएगा। सुरक्षा की दृष्टि से भी जनरेटर से होने वाली आपूर्ति बेहतर और निर्बाध होगी। जनरेटर का इस्तेमाल करने पर केवल डीजल का खर्च आएगा। हालांकि यह खर्च बिजली विभाग द्वारा विद्युत आपूर्ति में किए जाने वाले खर्च से कम होगा। इस नाते आयोजक समिति ने जनरेटर से ही विद्युत आपूर्ति का निर्णय लिया है। इस बारे में बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता आशीष अस्थाना ने कहा कि ऐढ़े के टेंट सिटी में बिजली की व्यवस्था कराने का खर्च काफी अधिक आ रहा है, इसे देखते हुए टेंट सिटी में विद्युत आपूर्ति के लिए जनरेटर का इस्तेमाल करने की बात हुई है।