फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   रेलवे ट्रैक पर मिला महिला शिक्षामित्र का शव

रेलवे ट्रैक पर मिला महिला शिक्षामित्र का शव

Sun, 02 Sep 2018 01:36 AM IST
Updated Sun, 02 Sep 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक पर मिला महिला शिक्षामित्र का शव
रोहनिया। गोविंदपुर निवासी मुन्नालाल मौर्या की पत्नी शिक्षामित्र सुनीता कुमारी मौर्या (45) का क्षतविक्षत शव शनिवार की सुबह जफराबाद में रेलवे ट्रैक पर मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची रोहनिया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पति के अनुसार शिक्षामित्रों का समायोजन रद्द होने के बाद से सुनीत परेशान रहती थी और इसी वजह से वो अवसाद ग्रस्त हो गई थी। आशंका है कि कहीं इसी वजह से उसने आत्मघाती कदम न उठा लिया हो।
विज्ञापन

रोहनिया थाना अंतर्गत जफरबाद में ग्रामीण सुबह शौच के लिए घर से बाहर निकले थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने रेलवे ट्रैक पर एक महिला का क्षतविक्षत शव देखा तो सूचना पुलिस को दी। पुलिस के आने पर शव की शिनाख्त हुई और मौके पर मुन्नालाल आया। मुन्नालाल के अनुसार सुबह नींद खुलने के बाद बेटा प्रियांशु और बेटी श्वेता के साथ मैं भी सुनीता को खोज रहा था लेकिन कहीं पता नहीं लगा तब तक यह सूचना मिली। प्रियांशु और श्वेता का रो-रोकर बुरा हाल था। परिजन किसी तरह से दोनों बच्चों को संभाले हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed