फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   भाजपा कार्यकर्ताओं की उपेक्षा न करें अफसर

भाजपा कार्यकर्ताओं की उपेक्षा न करें अफसर

Thu, 09 Aug 2018 01:01 AM IST
Updated Thu, 09 Aug 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ताओं की उपेक्षा न करें अफसर
भदोही। मर्यादपट्टी में बुधवार को आयोजित भारतीय जनता पार्टी की समीक्षा बैठक में जिला प्रभारी और प्रदेश मंत्री संजय राय ने कहा कि जिलों में बैठे अफसरों द्वारा पार्टी कार्यकर्ताओं की अनदेखी गंभीर विषय है। कार्यकर्ता हमारी आंख और कान हैं। उन्हें पता है कि विकास योजनाओं में कहां कमी है। वे योजनाओं को पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने में मदद करते हैं। यदि उनकी उपेक्षा होती है तो मुख्यमंत्री से शिकायत की जाएगी। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से सूबे में बनने वाली यह सर्वप्रिय सरकार है। सबको साथ लेकर चलने वाली इस सरकार ने अपने कामकाज से लोगों में जगह बनाई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपराध पर नकेल कसी है। बिजली आपूर्ति में नया रिकार्ड कायम किया। योजनाओं से मजदूर, किसान, छात्र, नौजवान हर तबका लाभान्वित हुआ है। कहा कुछ स्तर पर जिलों में तैनात अधिकारियों द्वारा कार्यकर्ताओं की अनदेखी की सूचनाएं मिली हैं। यदि अधिकारी अपने रवैये में बदलाव नहीं लाए तो उनकी शिकायत की जाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। 15 अगस्त को प्रदेश भर में तीन करोड़ पौधे रोपने के लक्ष्य को सफल बनाने में सहयोग मांगा। जिलाध्यक्ष हौसिला प्रसाद पाठक ने कहा कि चुनाव को देखते हुए सभी कार्यकर्ता अनिवार्य रूप से कार्यक्रमों में भागीदारी सुनिश्चित करें और जनता के बीच समय दें। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्जवला योजना, सौभाग्य योजना आदि पर चर्चा की गई। पालिकाध्यक्ष अशोक जायसवाल ने नगर को पालीथिन मुक्त करने के प्रयासों की जानकारी दी और कहा कि कालीन नगरी को क्लीन और ग्रीन बनाने में सभी का सहयोग चाहिए। बैठक में पूर्व विधायक डा. पूर्णमासी पंकज, ओमप्रकाश पांडेय, मदनलाल बिंद, संगीता खन्ना, पीसी जायसवाल, शैलेंद्र दूबे, करुणा शंकर दूबे, संतोष तिवारी, पूनम गुप्ता, सर्वेश पाल, प्रिंस गुप्ता, राजीव चौरसिया, गिरधारी लाल, दिलीप गुप्ता, ओम सिंह, विनीत बरनवाल, महेंद्र गुप्ता, संजय यादव, महेंद्र पांडेय, दीपक पाठक, गोरे लाल, संतोष चौहान, राकेश दूबे, छोटे लाल शुक्ल, प्रदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed